ePaper

Ranchi News : कल से मेघ गर्जन के साथ बारिश संभव

Updated at : 01 Apr 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : कल से मेघ गर्जन के साथ बारिश संभव

Ranchi News : राज्य का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है. इस क्रम में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.

विज्ञापन

रांची. राज्य का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है. इस क्रम में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दो से चार अप्रैल तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन अप्रैल को रांची सहित खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, पलामू, चतरा व गढ़वा में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. लेकिन तीन अप्रैल को कई जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है. जबकि हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है. चार अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार को छोड़ कर राज्य के सभी जिलों में ओलावृष्टि, वज्रपात, बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.

तीन दिन के बाद फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक एक अप्रैल को आसमान साफ रहेगा व मौषम शुष्क रहेगा. जबकि इसके बाद राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. पांच अप्रैल से मौसम साफ हो जायेगा.

जमशेदपुर व बोकारो का सबसे अधिक तापमान

सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर व बोकारो का रहा. सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक तथा पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. बोकारो का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं राजधानी रांची के तापमान की बात करें, तो सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस तथा 24 घंटे में 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola