ePaper

21तक कई जिलों में गर्जन के साथ हो सकती है बारिश

Updated at : 18 May 2024 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
21तक कई जिलों में गर्जन के साथ हो सकती है बारिश

Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.

राज्य में 20 मई को दूसरे चरण का चुनाव होना है. इस दिन चतरा, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर मतदान होना है. मतदान के दिन इन इलाकों में लू भी चल सकती है.

विज्ञापन

रांची. राज्य में 20 मई को दूसरे चरण का चुनाव होना है. इस दिन चतरा, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर मतदान होना है. मतदान के दिन इन इलाकों में लू भी चल सकती है. तापमान 40 डिग्री सेसि अधिक हो सकता है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 21 मई तक राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है. तेज गति से हवा चल सकती है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया. 20-21 मई को राज्य के संताल, कोयलांचल तथा राजधानी आसपास में कई स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं हवा का झोंका 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकता है. कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 18 और 20 मई को राज्य के कई हिस्सों में लू भी चल सकती है. 18 मई को पलामू प्रमंडल में कहीं-कहीं लू चल सकता है. आद्रर्ता बढ़ी रहेगी. 19 मई को संताल परगना के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. 20 मई को पलामू प्रमंडल के साथ-साथ हजारीबाग, कोडरमा, देवघर और गिरिडीह में भी लू चल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola