ePaper

आज 12 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बरिश, येलो अलर्ट जारी

Updated at : 03 Aug 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
आज 12 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बरिश, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 12 जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

रांची. मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 12 जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज तथा पाकुड़ जिला शामिल हैं. इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इधर, राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये रहने व एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कलेशन बिहार व बंगाल की तरफ चल रहा है. जिसका हल्का असर झारखंड के उत्तरी व निकटवर्ती मध्य भागों में पड़ने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पथरगामा (गोड्डा) में 170.2 मिमी बारिश हुई. शनिवार को सबसे अधिक लातेहार में 54 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया है. जबकि रांची में एक मिमी, मेदिनीनगर में 10 मिमी, बोकारो में तीन मिमी बारिश हुई. पांच अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. रांची में आठ अगस्त तक आकाश में बादल छाये रहने तथा कभी भी मेघ गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं. एक जून 2025 से अब तक झारखंड में 778.8 मिमी बारिश हो गयी है. जबकि सामान्य वर्षापात 526.3 मिमी है. वहीं पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1186.4 मिमी तथा रांची में 991.8 मिमी बारिश हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola