Ranchi News : उत्पादन के साथ गुणवत्ता और सुरक्षा भी है महत्वपूर्ण : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : उत्पादन के साथ गुणवत्ता और सुरक्षा भी है महत्वपूर्ण : मंत्री

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने सीसीएल और सीएमपीडीआइ के कार्यों की समीक्षा की.

विज्ञापन

रांची. केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रविवार को रांची में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा की. बैठक के दौरान मंत्री ने पिछले वित्तीय वर्ष के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की. उन्होंने कंपनी की उपलब्धियों, उत्पादन के आंकड़ों, सुरक्षा मानकों और गतिविधियों का विश्लेषण किया. उन्होंने यह कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ-साथ राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा भी है. बैठक के दौरान मंत्री ने वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना की जानकारी ली और भविष्य की रणनीतिक पहल के बारे में जाना.

लक्ष्य पूरा करने की कोशिश करें

मंत्री ने कहा कि कंपनियों को हर सेक्टर में अलग-अलग लक्ष्य मिला है. उसे पूरा करने की कोशिश करें. देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने में कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाये रखने के लिए प्रेरित किया. मंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही तकनीकी नवाचारों को अपनाने व पर्यावरणीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने को कहा. बैठक में सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, सीएमपीडीआइ के सीएमडी मनोज कुमार, सीसीएल के निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्र, निदेशक मानव संसाधन हर्षनाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी चंद्रशेखर तिवारी, सीएमपीडीआइ के निदेशक तकनीकी शंकर नागाचारी और अजय कुमार भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola