ePaper

रातू में वार्ड सदस्यों व उप-मुखियाओं का धरना-प्रदर्शन

Updated at : 27 Sep 2024 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

रातू प्रखंड वार्ड सदस्य एवं उपमुखिया संघ ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. संघ के सदस्यों ने इस दौरान प्रखंड कार्यालय के समक्ष पांच घंटे तक धरना दिया.

विज्ञापन

रातू. रातू प्रखंड वार्ड सदस्य एवं उपमुखिया संघ ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. संघ के सदस्यों ने इस दौरान प्रखंड कार्यालय के समक्ष पांच घंटे तक धरना दिया. वार्ड सदस्य एवं उप मुखियाओं की ओर से अधिकार देने, सरकारी दस्तावेजों में हस्ताक्षर अनिवार्य करने, योजनाओं के चयन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने, उचित मानदेय आदि की मांग की गयी. बाद में बीडीओ के नाम कार्यालय के सहायक मंजर आलम को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. अध्यक्षता चंद्रदीप उरांव ने की. संचालन आजाद अंसारी और धन्यवाद ज्ञापन रातू पूर्वी पंचायत के उपमुखिया उमेश सिंह ने किया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 20 पंचायतों के वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola