ePaper

Presidential Election 2022 : देश में डर का माहौल, राष्ट्रपति चुनाव है विचारधारा की लड़ाई-यशवंत सिन्हा

Updated at : 16 Jul 2022 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Presidential Election 2022 : देश में डर का माहौल, राष्ट्रपति चुनाव है विचारधारा की लड़ाई-यशवंत सिन्हा

Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति पद के यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रजातंत्र मृतप्राय हो गया है. देश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. पूरा देश भ्रमण कर मैं रांची पहुंचा हूं. विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में मैंने सभी से समर्थन का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति पद के यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. देश में खौफ का मौहाल है. एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. राष्ट्रपति चुनाव पहचान की नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है. पहले मैं कह सकता था कि प्रजातंत्र खतरे में है, लेकिन आज रांची में कह सकता हूं कि प्रजातंत्र मृतप्राय हो गया है. आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा शुक्रवार को रांची पहुंचे थे. इसके बाद आज प्रेस को संबोधित किया. उनके साथ झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे.

खतरे में है प्रजातंत्र

राष्ट्रपति पद के यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने रांची में कहा कि पूरा देश भ्रमण कर मैं रांची पहुंचा हूं. रांची में ही मुझे अभियान का समापन करना था. विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में मैंने सभी से समर्थन का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद संविधान में सर्वोच्च है. देश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. 29 जून को जब त्रिवेंद्रम से उन्होंने अभियान की शुरुआत की थी. तब ये कह सकता था कि प्रजातंत्र खतरे में है. आज रांची में कह सकता हूं कि प्रजातंत्र मृतप्राय हो गया है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में रविवार को खुलते हैं सरकारी स्कूल, शुक्रवार को वीकली ऑफ, पढ़िए पूरी कहानी

देश में है डर का माहौल

राष्ट्रपति पद के यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि 5 साल में वोट करना प्रजातंत्र नहीं है. संविधान के मूल्य कहां गये. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इस बार जो हो रहा है वो शुरुआत है. देश के लोग उद्वेलित हैं. देशभर में डर का वातावरण है. हर वर्ग डरा हुआ है. एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. इसे समझा जा सकता है कि कितना खौफ है.

Also Read: Jharkhand Naxal News : झारखंड में 2 लाख का इनामी JJMP का एरिया कमांडर संजय प्रजापति ने किया सरेंडर

विचारधारा की है लड़ाई

राष्ट्रपति पद के यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि देशभर में डर का वातावरण है. हर वर्ग डरा हुआ है. एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. इसे समझा जा सकता है कि कितना खौफ है. सरकार के खिलाफ वही खड़ा हो सकता है जो बेदाग हो और जिसमें लड़ने की हिम्मत हो. इसलिए ये राष्ट्रपति चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. ये पहचान की लड़ाई नहीं है. ये विचारधारा की लड़ाई है. संविधान की रक्षा करने वालों के साथ मैं खड़ा हूं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola