ePaper

Ranchi news : शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म की तैयारी जोरों पर, नेमरा में चार हेलीपैड और छह बड़े पंडाल बनकर तैयार

Updated at : 11 Aug 2025 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म की तैयारी जोरों पर, नेमरा में चार हेलीपैड और छह बड़े पंडाल बनकर तैयार

10 जगहों पर बन रहा है ट्रैफिक कंट्रोल रूम, छह जगहों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था. भोज में देश भर से हजारों लोगों के आने की है उम्मीद, व्यवस्था बनाने में जुटा है प्रशासन.

विज्ञापन

नेमरा से सलाउद्दीन.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक आवास नेमरा गांव में श्राद्धकर्म को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. चार हेलीपैड और छह बड़े-बड़े पंडाल बन कर तैयार हैं. वहीं, बरलंगा चौक से नेमरा तक सड़क के बीच में अस्थायी डिवाइडर बना दिया गया है. 10 स्थानों पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम बनाये गये हैं. छह स्थानों पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. पैतृक आवास के पीछे वीआइपी पंडाल बनाया गया है. श्राद्धकर्म में आनेवाले अतिथियों के लिए पूरी तैयारी की गयी है. देश भर से आनेवाले हजारों लोगों के लिए भोज में शामिल होने की व्यवस्था की गयी है. श्राद्धकर्म के अंतिम दो दिन 15 व 16 अगस्त को भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. प्रशासन व्यवस्था बनाने की तैयारी में जुटा है. इधर, नेमरा गांव में रविवार को भी वाहनों का आना-जाना लगा रहा. कई जिलों के अधिकारियों के साथ राज्य के सचिव व पुलिस के आला अधिकारी के आने के कारण वाहनों का जमावड़ा लगा रहा.

विभिन्न राज्यों से नेमरा पहुंच रहे लोग

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के छठे दिन रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों के साथ विधि-विधान किया. नेमरा स्थित पैतृक आवास के समीप दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा. झारखंड, ओडिशा व बंगाल से हजारों की संख्या में लोगों ने नेमरा पहुंच कर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी. झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सांसद विजय हांसदा, मनीष जायसवाल, विधायक ममता देवी व झामुमो नेता संजीव बेदिया समेत राज्य सरकार के सचिव सुनील कुमार, कई जिलों के उपायुक्त व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने भी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी.

रोजाना हजारों लोगों से मिल रहे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन रोजाना सुबह से लेकर देर रात तक हजारों लोगों से मिले रहे हैं. रविवार को भी देश भर से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग काफी संख्या में पहंंचे. आदिवासी समाज के लोग जत्थे में आते दिखायी दिये. सभी लोग अतिथिशाला में हेमंत सोरेन से मिल कर शोक संवेदना जता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola