ePaper

डाक कर्मियों ने एक दिन में बांटे 10 हजार वोटर कार्ड

Updated at : 06 May 2024 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
डाक कर्मियों ने एक दिन में बांटे 10 हजार वोटर कार्ड

रांची में लोकसभा चुनाव 25 मई को है. इसको लेकर शहर में नये मतदाता भी चिह्नित किये गये हैं. साथ ही पुराने वोटर आइडी कार्ड में सुधार भी किया गया है. ऐसे मतदाताओं तक उनका नया वोटर आइडी पहुंचाने की जिम्मेदारी डाक विभाग को सौंपी गयी है.

विज्ञापन

रांची. रांची में लोकसभा चुनाव 25 मई को है. इसको लेकर शहर में नये मतदाता भी चिह्नित किये गये हैं. साथ ही पुराने वोटर आइडी कार्ड में सुधार भी किया गया है. ऐसे मतदाताओं तक उनका नया वोटर आइडी पहुंचाने की जिम्मेदारी डाक विभाग को सौंपी गयी है. मतदाताओं तक वोटर आइडी पहुंचे, इसके लिए रविवार को भी डाकघर खुले रहे. डाक विभाग ने डाक कर्मी, डाकिया और जीडीएस कर्मियों की मदद से तय समय पर लगभग 10000 वोटर आइडी कार्ड का वितरण कर रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले निर्वाचन आयोग ने रांची डाक मंडल को शनिवार को 53000 वोटर आइडी कार्ड उपलब्ध कराया. वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने रांची डाक विभाग से जुड़े 250 से अधिक पोस्टमैन को वोटर आइडी पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी. इसके लिए शनिवार देर रात तक रांची जीपीओ कार्यालय में क्षेत्रवार वोटर आइडी को सूचीबद्ध किया गया. रविवार की सुबह तक वोटर आइडी पिन कोड के अनुसार चिह्नित कर वितरण के लिए भेज दिया गया. वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने कहा कि चुनाव महापर्व को सफल बनाने के लिए डाक विभाग अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है. आनेवाले चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए डाक विभाग तत्पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola