गलत मेडिकल सर्टिफिकेट देकर झारखंड हाइकोर्ट से बेल लेना चाहती थी पूजा सिंघल, ED ने जतायी ये आशंका
ईडी के वकील ने दी दलील दी है कि रिम्स की जो मेडिकल रिपोर्ट आयी है, वह कहती है कि पूजा सिंघल मेंटली (मनोवैज्ञानिक रूप से) और मेडिकली (शारीरिक रूप से) फिट हैं. उनके बाहर आने से सबूतों के साथ छेड़छाड़ की संभावना है.
Jharkhand News, Ranchi News रांची: मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल ने झारखंड हाइकोर्ट से जमानत लेने के लिए झूठा मेडिकल प्रमाण पत्र प्राप्त करने की कोशिश की थी. गलत सर्टिफिकेट देकर वह मेडिकल लाभ लेने की कोशिश कर रही थीं. ऐसा इसलिए संभव नहीं हो सका, क्योंकि इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट के ऑफिसर वहां माैजूद थे.
ईडी के वकील ने दी दलील : रिम्स की जो मेडिकल रिपोर्ट आयी है, वह कहती है कि पूजा सिंघल मेंटली (मनोवैज्ञानिक रूप से) और मेडिकली (शारीरिक रूप से) फिट हैं. पूजा सिंघल वरीय अधिकारी हैं. उनके बाहर आने से सबूतों के साथ छेड़छाड़ की संभावना है, इसलिए उनकी जमानत याचिका खारिज की जाये. इडी की ओर से उनके अधिवक्ता अमित कुमार दास ने हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दलील दी थी.
अदालत ने प्रार्थी व इडी का पक्ष सुनने के बाद तीन नवंबर को पूजा सिंघल को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. अदालत ने कहा था कि पूजा सिंघल झारखंड की वरीय आइएएस अधिकारी हैं. इडी ने उनके जेल से बाहर आने पर सबूत नष्ट किये जाने की आशंका जतायी है. विभागीय कार्यवाही में वह दोषमुक्त रही हैं. अदालत उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती. यह अदालत केवल पूजा सिंघल की नियमित जमानत अर्जी पर विचार कर रही है. इस स्टेज में पूजा सिंघल को नियमित जमानत देने के लिए अदालत इच्छुक नहीं है.
आयकर की टीम गुरुवार को दोबारा गोड्डा के पोड़ैयाहाट पहुंची. विधायक प्रदीप यादव के प्रतिनिधि देवेंद्र पंडित के आवास पर दिन के 11 बजे पहुंची. श्री पंडित के सील किये गये कमरे को खोला. कागजात को जब्त किया. इस दौरान श्री पंडित स्वयं आवास पर मौजूद थे. टीम के अधिकारी ने कागजात का ब्योरा मांगा. इस पर विधायक के निजी सहायक ने विस्तार से जानकारी दी. टीम के अधिकारी कुछ कागजात अपने साथ ले गये. योजना संंबंधी फाइल के बारे में भी पूछताछ की.
टीम तकरीबन दो तीन घंटे के बाद कागजात आदि लेकर निकल गयी. इसमें चार से पांच अधिकारी शामिल थे. मालूम हो कि बीते दिन तीन नवंबर को आयकर के अधिकारियों का झारखंड के कई जिले में एक साथ छापेमारी की गयी थी. इसमें गोड्डा में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के पैतृक आवास बोहरा व मुफस्सिल थाना के सामने आवास व होटल मालिक के साथ विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पंडित के आवास पर भी आयकर के अधिकारियों ने छापेमारी की थी. तब श्री पंडित आवास पर नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










