ePaper

दलमा जाने वाले शिव भक्तों पर लगे शुल्क पर राजनीति, भाजपा ने कहा- ‘जजिया कर’, झामुमो ने कही ये बात

Updated at : 15 Jul 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Politics on Dalma Shiv Mandir Entry Fees

दलमा के मुद्दे पर भाजपा और झामुमो में वार-पलटवार शुरू. फोटो : प्रभात खबर

Politics on Dalma Shiv Mandir Entry Fees: झारखंड की दलमा पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के महीने में पूजा करने के लिए जाने वाले लोगों पर लगायी गयी एंट्री फीस पर अब राजनीति भी शुरू हो गयी है. भाजपा ने इसके लिए हेमंत सोरेन सरकार को लताड़ लगाते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है, तो झामुमो ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा

विज्ञापन

Politics on Dalma Shiv Mandir Entry Fees: पूर्वी सिंहभूम जिले की दलमा पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करने जाने वालों पर शुल्क लगाने के वन विभाग के फैसले पर झारखंड में राजनीति तेज हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे ‘जजिया कर’ करार दिया है, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर जान-बूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

पैदल जाने वाले भक्तों को भी देनी होगी एंट्री फीस

विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई, जब सोशल मीडिया में वन विभाग की ओर से एक रेट लिस्ट जारी हुआ. इसमें कहा गया है पूजा करने के लिए पैदल जाने वाले भक्तों को 5 रुपए, दोपहिया वाहन से आने वालों को 50 रुपए, तीनपहिया वाहन से आने वालों को 100 रुपए और चारपहिया वाहन से आने वाले भक्तों को 150 रुपए का शुल्क भुगतान (एंट्री फीस) करना होगा.

भाजपा ने सरकार को आड़े हाथ लिया

झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने इस फैसले के लिए सरकार को आड़े हाथ लिया. झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मंगलवार को कहा कि दलमा की पहाड़ी पर सावन में प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं पर लगने वाला ‘जजिया’ टैक्स बंद हो.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हेमंत सरकार ने जारी किया तुगलकी फरमान – प्रतुल

प्रतुल शाह देव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए सावन महीने में दलमा पहाड़ पर स्थित भोले बाबा के प्राचीन मंदिर में पैदल जाने वाले लोगों पर भी टैक्स लगा दिया है. विभाग ने इसका विधिवत नोटिस जारी किया है. नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि सावन के महीने को देखते हुए ये शुल्क लगाया जा रहा है.

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है प्राचीन शिव मंदिर

भाजपा प्रवक्ता ने कहा की डीएफओ सबा आलम इसे उचित कदम भी बता रहे हैं. इस फैसले को सही भी ठहरा रहे हैं. हजारों फीट की ऊंचाई पर स्थित दलमा बाबा का शिव मंदिर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लाखों श्रद्धालुओं के लिए सावन में आस्था का केंद्र होता है.

‘सावन में टैक्स लगाना सरकार की तुष्टिकरण की नीति’

उन्होंने कहा कि पैदल चलने वालों पर भी सावन के महीने में सरकार ने टैक्स लगाकर अपने तुष्टिकरण की नीति दिखा दी है. भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह अविलंब इस तुगलकी फरमान को वापस ले अन्यथा सनातन धर्म को मानने वाले सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जायेंगे.

दलमा की पहाड़ी पर स्थित है प्राचीन शिव मंदिर. कई राज्यों से बाबा की पूजा करने आते हैं शिव भक्त. फोटो : प्रभात खबर

भाजपा के बयान पर झामुमो ने किया पलटवार

भाजपा के इस बयान पर झामुमो ने पलटवार किया है. झामुमो केंद्रीय समिति के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा जान-बूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है. हेमंत सोरेन सरकार आस्था का सम्मान करती है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दलमा क्षेत्र में रास्तों का विकास, पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था कर रही है.

‘धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा’

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के पास झारखंड में कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है. इसलिए वे विकास के कार्यों पर सवाल उठाकर और सनातन धर्म के नाम पर राजनीति करके जनता को गुमराह करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार विकास और न्याय के रास्ते पर है.

कफन, पूजा सामग्री पर टैक्स लगाने वाले किस मुंह से पूछ रहे सवाल – विनोद पांडेय

झामुमो प्रवक्ता यहीं नहीं रुके. उन्होंने भाजपा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि कफन और पूजा सामग्री पर टैक्स लगाने वाले लोग, जनता से तरह-तरह का कर वसूलने वाले लोग किस मुंह से दलमा में एंट्री टैक्स पर सवाल कर रहे हैं. यह हास्यास्पद है.

इसे भी पढ़ें

सावन में देवाधिदेव महादेव का ध्यान करने से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति

सावन में दलमा जाने वाले शिवभक्तों को देनी होगी 5 से 150 रुपए तक एंट्री फीस

Shravani Mela 2025: देवघर में बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा, शृंगार का बदल गया है समय, नया समय यहां जानें

Indian Railways News: झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची से इस जगह के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola