पुलिस ने कब्र से शव निकाल डीएनए टेस्ट के लिए भेजा

Birsa Munda
थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की ओर से मृत बच्चे को जन्म देने और बाद में बच्चे को दफना दिये जाने का मामला सामने आया है.
चान्हो. थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की ओर से मृत बच्चे को जन्म देने और बाद में बच्चे को दफना दिये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी कुड़ू के सलगी चापा निवासी अघनु महली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बाद में पुलिस ने कब्र से शव को निकाला और डीएनए टेस्ट के लिए रिम्स भेज दिया.
क्या है मामला:
जानकारी के अनुसार आरोपी सधनु महली वर्तमान में चान्हो के ओपा गांव में रह मजदूरी का काम करता था, जबकि 16 साल की किशोरी भी पास के गांव में अपनी नानी के घर में रहती थी. आरोपी ने इसी दौरान किशोरी को शादी का प्रलोभन दिया और यौन शोषण करने लगा. इस बीच किशोरी गर्भवती हो गयी और एक दिन पहले ही उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया. इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी की मदद से नवजात को आनन-फानन में कब्र में दफना दिया गया. बाद में दूसरे गांव में रह रहे किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी मिली. सूचना मिलते ही परिवार के लोग पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे और सधनु महली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




