पुलिस की जांच में खुलासा : नाबालिग लड़कियों से 6 नहीं, 14 लोगों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन
सकेतिक तस्वीर (ai generated image )

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image )

भगवान होटल के पीछे नाबालिगों से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. आठ नए आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14 हो गई है. इस मामले का पूरा घटनाक्रम पूछताछ में सामने आया है.

विज्ञापन

तुपुदाना ओपी क्षेत्र के भगवान होटल के पीछे गत नौ जुलाई को नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने रविवार को रातू के काठीटांड़ से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से तीन आरोपियों गणेश बैठा, कुणाल उरांव और ऋतिक उरांव को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि पांच नाबालिग आरोपियों को प्रोबेशन होम भेजा गया है. इस मामले में इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

दो दिन में दो बार सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार 

ज्ञात हो कि दो नाबालिग लड़कियों का नौ जुलाई को अपहरण किया गया था और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. वहां से दोनों नाबालिग लड़कियों को छोड़ कर आरोपी भाग गये थे. उसके बाद दूसरे आरोपियों ने उन दोनों के साथ 10 जुलाई को सामूहिक दुष्कर्म किया. 

पूछताछ में सामने आया पूरा घटनाक्रम 

इस मामले में पहले गिरफ्तार हुए छह आरोपियों में चार बालिग और दो नाबालिग थे. पूछताछ में सभी आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नौ जुलाई को आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों को उठा कर स्मार्ट सिटी घूमने ले गये थे और भगवान होटल के पीछे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया था. उसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों को छोड़ कर वे भाग गये थे. इसके बाद 10 जुलाई को दूसरे आरोपियों ने इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया. तब एक पीड़िता ने वहां से भाग कर पुलिस को सूचना दी थी.

ये भी पढ़ें: सरायकेला में कुदरत का कहर: मां की मौत के बाद अब बेटी को भी लील गया ठनका, 2 की मौत 5 घायल

ये भी पढ़ें: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में स्टोर इंचार्ज की हत्या, दो आरोपी फरार, तीसरा पुलिस के कब्जे में


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola