प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में किशोरगंज चौक पर दीप जलेंगे, होगी पुष्प वर्षा
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 13 Nov 2023 9:58 PM
CP_Singh
PM Modi Jharkhand Visit|विधायक सीपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोगों को आमंत्रण देने के लिए मंगलवार सुबह एक प्रचार वाहन निकलेगा. किशोरगंज इलाके में घूम-घूमकर यह वाहन लोगों को बताएगा कि वे पीएम मोदी के स्वागत के लिए किशोरगंज चौक पहुंचें.
PM Modi Jharkhand Visit|झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की विशेष तैयारी चल रही है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में पीएम मोदी की इस यात्रा की वजह से जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. बीजेपी ने पीएम मोदी के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की है. राजधानी रांची में 10 जगहों पर पीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके लिए 10 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसमें विधायक, सांसद से लेकर पदाधिकारी तक शामिल हैं. किशोरगंज चौक पर स्वागत की जिम्मेदारी रांची के विधायक सीपी सिंह को दी गई है. सीपी सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि झारखंड की परंपरा के अनुरूप पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किस तरह से हम प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे, इसकी रूपरेखा तय कर ली गई है. सारे कार्यकर्ता संयमित रूप से सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग के अंदर ही खड़े रहेंगे. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एक मंच बनाया जाएगा. सड़क किनारे दीप जलाए जाएंगे. मांदर बजेंगे. हमारे लोकप्रिय नेता जब किशोरगंज चौक से गुजरेंगे, तब उनकी कार पर पुष्पवर्षा की जाएगी. सीपी सिंह ने बताया कि सभी महिलाएं लाल पाड़वाली साड़ी पहनकर अपने मेहमान पर पुष्पवर्षा करेंगी.
सीपी सिंह बोले : भारी भीड़ जुटेगी, होगा भव्य स्वागत
झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर रहे सीपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है. विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में एक नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए भारी भीड़ जुटेगी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों किनारे बैरिकेडिंग की जा रही है. कोई भी उस बैरिकेडिंग से बाहर नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोगों को आमंत्रण देने के लिए मंगलवार (14 नवंबर) को सुबह ही एक प्रचार वाहन निकलेगा. किशोरगंज इलाके में घूम-घूमकर यह वाहन लोगों को बताएगा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए रात में किशोरगंज चौक के पास पहुंचें.
छतों पर दीप जलाने, मोबाइल का टॉर्च जलाने की अपील
बता दें कि रांची के सांसद संजय सेठ ने दिन में लोगों से अपील की थी कि वे एक दिवाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मनाएं. उन्होंने कहा कि अभी हमने दिवाली मनाई है. झारखंड में दीपावली से लेकर छठ तक दीपोत्सव मनता है. भगवान बिरसा मुंडा और झारखंड स्थापना दिवस पर भी दिवाली मनेगी. हमें एक दिवाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मनाना चाहिए. उनके स्वागत में सभी लोग अपने घरों की छतों पर दीए जालाएं. अगर दीए नहीं जलाते हैं, तो प्रधानमंत्री जब आपके इलाके से गुजरते हैं, तो उस वक्त मोबाइल फोन का टॉर्च जलाकर उनका स्वागत करें.
14 नवंबर की रात रांची आएंगे पीएम मोदी, 15 को जाएंगे खूंटी
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को रांची आ रहे हैं. 15 नवंबर को वह राजधानी के जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान-सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगे. 15 से 20 मिनट तक पीएम मोदी संग्रहालय में बिताएंगे. इसके बाद वह यहां से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट चले जाएंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगे. खूंटी के उलीहातु स्थित भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाएंगे. यहां भगवान बिरसा मुंडा के स्मारक पर माल्यार्पण करने के बाद उनके वंशजों से भी मिलेंगे. इसके बाद पीएम मोदी खूंटी लौटेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. फिर यहां से विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे.
Also Read: VIDEO: पीएम मोदी से क्या चाहते हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, देखें सुखराम का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










