PM Modi Jharkhand Visit LIVE:कांग्रेस की नीतियों की वजह से एससी, एसटी, ओबीसी रह गए पीछे : पीएम मोदी
PM Modi Jharkhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को फिर से झारखंड दौरे पर आए हैं. हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय से उन्होंने देश को 80 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी. पीएम मोदी ने इस दौरान जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम ने हेमंत सरकार पर पेपर लीक कर करोड़ो रुपए कमाने का आरोप लगाया. लेटेस्ट जानकारी के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में.
कांग्रेस की नीतियों की वजह से एससी, एसटी, ओबीसी रह गए पीछे : पीएम मोदी
पीएम मोदी लगातार कांग्रेस पर हमला बोलते रहे. पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसी नीतियां बनाई थी जिससे कि एससी, एसटी, ओबीसी के लोग आगे न बढ़ पाएं. इसलिए कांग्रेस हमेशा एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण खत्म करने का बात करती है.
पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात, जब तक बीजेपी सत्ता में है कोई नहीं छीन सकता आरक्षण
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, जब तक केंद्र में बीजेपी की सरकार है एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता है. कांग्रेस का चरित्र ही दलित, वंचित, आदिवासी विरोधी है. आज भी कांग्रेस आरक्षण खत्म करने की बात कर रही है.
विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सरकार ने बढ़ाई भ्रष्टाचार की स्पीड : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सीएम हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा कि हेमंत सरकार की विदाई होने से पहले इन्होंने भ्रष्टाचार की स्पीड और स्केल दोनों को बढ़ा दिया है. पिछले दो हफ्तों में झारखंड में हजारों की तादाद में ट्रांसफर हुए है. ट्रांसफर-पोस्टिंग इनका बहुत बड़ा उद्योग है. इसके बहाने इन्होंने करोड़ों रुपए बनाए हैं. लेकिन अब ये खेल ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है. जल्द ही झारखंड में सरकार भी बदलेगी और इस लूट के पाई-पाई का हिसाब होने वाला है.
पीेएम नरेंद्र मोदी ने हेमंत सरकार पर पेपर लीक कराने का लगाया आरोप
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला और कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में झारखंड में पेपर लीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं. लाखों रुपए में लेकर पेपर बेचा जा रहा है और झारखंड के युवाओं का हक मारा जा रहा है. पेपर लीक के माध्यम से करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं. ये पैसे उपर बैठे उनके मालिकों तक पहुंच रहे हैं.
पीेएम नरेंद्र मोदी ने हेमंत सरकार पर पेपर लीक कराने का लगाया आरोप
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला और कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में झारखंड में पेपर लीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं. लाखों रुपए में लेकर पेपर बेचा जा रहा है और झारखंड के युवाओं का हक मारा जा रहा है. पेपर लीक के माध्यम से करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं. ये पैसे उपर बैठे उनके मालिकों तक पहुंच रहे हैं.
पीएम मोदी ने जेएमएम और कांग्रेस को बताया घोटालों का मैराथन करने वाला
पीएम मोदी ने परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जेएमएम भी कांग्रेस और आरजेडी के रंग में रंग गई है. कांग्रेस ने जेएमएम पर कब्जा कर लिया है. जेएमएम की भाषा बदली, चरित्र बदला और अब ये लोग झारखंड की आत्मा को बदलने का काम कर रहे हैं. पीएम ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जेएमएम और कांग्रेस वाले झारखंड में घोटालों का मैराथन कराने में लगे हैं.
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए