ePaper

PM Modi ने झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तारीफ में कही ये बात, फोन पर ली स्वास्थ्य की जानकारी

Updated at : 07 Oct 2024 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi ने झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तारीफ में कही ये बात, फोन पर ली स्वास्थ्य की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

विज्ञापन

PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन को फोन कर उनका हालचाल जाना. पीएम ने बातचीत के दौरान चंपाई सोरेन से उनके स्वस्थ्य के बारे में जानकारी ली.

पीएम मोदी और चंपाई सोरेन के बीच क्या हुई बात ?

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टरों के अथक प्रयास और आम लोगों की दुआओं से अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. पीएम ने चंपाई सोरेन की तारीफ करते हुए कहा कि आप अस्वस्थ रहने के बावजूद आस्पताल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आयोजित आदिवासियों के महासम्मेलन में शामिल हुए.

शनिवार को अस्पताल में हुए थे भर्ती

बता दें कि चंपाई सोरेन शनिवार को स्वास्थ्य संबिधित जटिलताओं की वजह से टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. रविवार को उन्हें बरहेट में आयोजित मांझी परगना महासम्मेलन को संबोधित करना था लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने अस्पताल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीये सभा को संबोधित किया.

चंपाई सोरेन ने पीएम मोदी का धन्यावद दिया

इस फोन कॉल के लिए पीएम को धन्यवाद देते हुए भाजपा नेता चम्पाई सोरेन ने मीडिया को बताया कि संथाल परगना में आदिवासियों के अस्तित्व पर जो संकट मंडरा रहा है, उसे देखते हुए, समाज के लोगों को जागरूक एवं संगठित करना जरूरी है. समाज की माटी, रोटी एवं बेटी तथा जल, जंगल व जमीन की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Also Read: Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के सामने रख दी मांग, बोले-ऐसा होगा तब हर बहन को देंगे 2500 रुपये

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola