पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प
Author Rajesh verma
Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
नामकुम.
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूर्व सैनिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पौधा लगाने के बाद उसके संरक्षण का संकल्प लिया. मौके पर अरुण कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, ललन ठाकुर, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, सुबोध सिंह, शिल्पी शालिनी, एनपी सिन्हा आदि उपस्थित थे.भाजपा का प्रखंड में आक्रोश प्रदर्शन कल
नामकुम.
राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था, लचर बिजली पानी आपूर्ति, बालू, पत्थर, कोयला की लूट सहित अन्य विषयों को लेकर 24 जून को भाजपा सभी प्रखंड कार्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन करेगी. भाजपा खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा के नेतृत्व में लोवाडीह व टाटीसिलवे मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ता नामकुम प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष घेराव प्रदर्शन किया जायेगा. जानकारी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने दी. श्री मुंडा ने प्रदर्शन में ज्यादा-से-ज्यादा कार्यकर्ताओं व जाम जनता को शामिल होने की अपील की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










