इटकी में पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत

Updated at : 02 Jun 2024 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
इटकी में पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत

इटकी थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के समीप रविवार को पिकअप वाहन (जेएच-01एफके-8913) ने एक ऑटो (जेएच-01सीडी-3792) को चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

इटकी. इटकी थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के समीप रविवार को पिकअप वाहन (जेएच-01एफके-8913) ने एक ऑटो (जेएच-01सीडी-3792) को चपेट में ले लिया. इस हादसे में ऑटो में सवार इटकी के चचगुरा करमटोली निवासी सुका उरांव (60) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि ऑटो में सवार एक दंपती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में गढ़गांव निवासी राजकुमार साहू (28), उनकी पत्नी कंचन देवी (26), बेड़ो के कुदारखो गांव निवासी अदरस खलखो (55), चचगुरा करमटोली निवासी आरती (20) शामिल हैं. हालांकि आरती का डेढ़ माह का पुत्र बाल बाल-बच गया. सूचना मिलते ही पीसीआर ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेड़ो पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने सुका उरांव की मौत की पुष्टि की. वहीं राजकुमार साहू व कंचन देवी को रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि पेट्रोल पंप के समीप सवारी उतारने के लिए ऑटो खड़ा था. इसी दौरान पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इटकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola