Koderma Road Accident News : कोडरमा में पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, सात घायल

Updated:
विज्ञापन
Koderma Road Accident News :  कोडरमा में पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, सात घायल

कोडरमा बाजार थाना क्षेत्र के लोकाई स्थित तालाब के समीप गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने मजदूरों से भरे ऑटो को सामने से टक्कर मार दी. हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के लोकाई स्थित तालाब के समीप गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने मजदूरों से भरे ऑटो को सामने से टक्कर मार दी. हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों की पहचान नरेश नगर निवासी चंदा देवी (37, पति-रवि भुइयां) और मुकेश कुमार (35) के रूप में हुई हैं. वहीं, घायलों में नरेश नगर निवासी शीला देवी (28, पति मुकेश भुइयां), अनीता देवी (35, पति-दिलीप भुइयां), मीना देवी (पति-मनोज भुइयां), मन्नू कुमार भुइयां (32, पिता-लिटारी भुइयां), मुंदकी देवी (36, पति-अर्जुन भुइयां), सुगनी देवी (30, पति-रॉकी भुइयां) और गुड़ी देवी (32, पति-मन्नू कुमार भुइयां) शामिल हैं. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है. वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है.

ऑटो पर सवार होकर कबाड़ चुनने के लिए झुमरीतिलैया से डोमचांच जा रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, झुमरीतिलैया के नरेश नगर से मजदूर तीन ऑटो में सवार होकर कबाड़ चुनने के लिए डोमचांच की ओर जा रहे थे. लोकाई स्थित तालाब के समीप सामने से आ रही पिकअप ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप की टक्कर से ऑटो हवा में उछल कर जमीन पर जा गिरा. हादसे में ऑटो में सवार नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद अचानक चीख पुकार मच गयी. शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंदा देवी और मुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पहुंचे कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने हादसे में मारे गये दोनों मजदूरों के परिजनों को दाह संस्कार के लिए पांच हजार रुपये दिये. साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dushyant Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Dushyant Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola