ePaper

देवघर, चतरा समेत 5 जिलों को पेट्रोल की कीमतों पर राहत, बोकारो, जामताड़ा, पाकुड़ पर महंगाई की मार

Updated at : 16 Sep 2025 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
Petrol Price in Ranchi Jharkhand Today

Petrol Price in Ranchi Jharkhand Today

Petrol Price in Ranchi Jharkhand Today: पेट्रोलियम कंपनियों ने 16 सितंबर के लिए पेट्रोल की कीमतें जारी कर दी हैं. झारखंड के अलग-अलग शहरों में इसकी कीमतें आज अलग-अलग हैं. पेट्रोल के रेट देखने के बाद पता चला है कि देवघर, चतरा समेत 5 जिलों को पेट्रोल की कीमतों पर राहत मिली है, बोकारो, जामताड़ा, पाकुड़ पर महंगाई की मार पड़ी है.

विज्ञापन

Petrol Price in Ranchi Jharkhand Today: देवघर, चतरा समेत झारखंड के 5 जिलों में पेट्रोल की कीमतें कम हो गयीं हैं. इससे इन 5 जिलों (चतरा, देवघर, गोड्डा, खूंटी और लातेहार) में वाहन चलान वालों को राहत मिली है. चतरा में 97 पैसे, देवघर में 54 पैसे, गोड्डा में 25 पैसे, खूंटी में 6 पैसे, लातेहार में 2 पैसे पेट्रोल मंगलवार को सस्ता हो गया है. झारखंड के 3 जिलों में पेट्रोल महंगा भी हुआ है. बोकारो में 46 पैसे प्रति लीटर, तो जामताड़ा में 23 पैसे और पाकुड़ में 4 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल महंगा हो गया है. यहां कार या अन्य वाहन चलाने वालों की जेब ढीली हो रही है.

16 जिलों में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, राज्य के 16 जिले ऐसे भी हैं, जहां लोगों को पेट्रोल के भाव से आज कोई फर्क नहीं पड़ा. 16 सितंबर को इन 16 जिलों में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. ये 16 जिले – धनबाद, दुमका, जमशेदपुर, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और चाईबासा शामिल हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Petrol Price in Ranchi: चतरा और देवघर को सबसे बड़ी राहत

चतरा और देवघर के लोगों को सबसे बड़ी राहत मिली है. चतरा में प्रति लीटर 97 पैसे की गिरावट आयी है, तो देवघर में प्रति लीटर 54 पैसे की कमी हुई है. बोकारो के लोगों पर पेट्रोल की कीमतों की सबसे बड़ी मार पड़ी है. यहां 46 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल महंगा हो गया है. जामताड़ा में भी पेट्रोल प्राइस में 23 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

आज आपके शहर में पेट्रोल का क्या है भाव

शहर/जिले का नामकीमत रुपए मेंमहंगा/सस्ता (रुपए में)
बोकारो98.51 / लीटर0.46 (+)
चतरा98.52 / लीटर0.97 (-)
देवघर97.64 / लीटर0.54 (-)
धनबाद97.93 / लीटर0
दुमका98.65 / लीटर0
जमशेदपुर97.80 / लीटर0
गढ़वा99.60 / लीटर0
गिरिडीह98.49 / लीटर0
गोड्डा98.33 / लीटर0.25 (-)
गुमला98.71 / लीटर0
हजारीबाग98.76 / लीटर0
जामताड़ा98.44 / लीटर0.23 (+)
खूंटी97.86 / लीटर0.06 (-)
कोडरमा98.70 / लीटर0
लातेहार98.90 / लीटर0.2 (-)
लोहरदगा98.63 / लीटर0
पाकुड़99.07 / लीटर0.04 (+)
पलामू99.60 / लीटर0
रामगढ़98.41 / लीटर0
रांची97.86 / लीटर0
साहिबगंज99.25 / लीटर0
सरायकेला-खरसावां97.80 / लीटर0
सिमडेगा98.86 / लीटर0
चाईबासा99.16 / लीटर0
Note: डीजल की कीमत प्रति लीटर, (+) दाम बढ़े, (-) कीमत में आयी गिरावट

5 जिलों में सस्ता हुआ पेट्रोल

चतरा में 97 पैसे, देवघर में 54 पैसे, गोड्डा में 25 पैसे, खूंटी में 6 पैसे, लातेहार में 2 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल.

3 जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल

बोकारो में 46 पैसे, जामताड़ा में 23 पैसे, पाकुड़ में 4 पैसे, महंगा हुआ पेट्रोल.

16 जिलों में पेट्रोल के दाम अपरिवर्तित

धनबाद, दुमका, जमशेदपुर, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और चाईबासा में पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें

रांची में 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

रांची में 92.62 रुपए लीटर बिक रहा डीजल, आपके शहर में क्या है भाव, देखें पूरी लिस्ट

धनबाद के वासेपुर में NIA की रेड, शाहबाज अंसारी के घर से मिले हैं भारी मात्रा में कैश, मशीन से हो रही नोटों की गिनती

Maiya Samman Yojana: अगर आपके भी अकाउंट में नहीं आ रहे 2500 रुपये, तो तुरंत सुधारें ये गलती

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola