Petrol Diesel Price: झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जाने अपने शहर में तेल की कीमत

Petrol Diesel Price : पेट्रोल कंपनियों ने एक जून को किस दर पर झारखंड में पेट्रोल-डीजल मिलेगा, इसकी घोषणा कर दी है. राजधानी रांची में तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. आज रांची में उपभोक्त पेट्रोल 100.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.82 रुपये प्रति लीटर खरीद सकेंगे.
Petrol Diesel Price : पेट्रोल कंपनियों ने एक जून को किस दर पर झारखंड में पेट्रोल-डीजल मिलेगा, इसकी घोषणा कर दी है. राजधानी रांची में तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. आज रांची में उपभोक्त पेट्रोल 100.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.82 रुपये प्रति लीटर खरीद सकेंगे. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव की बात करें तो राज्य के सात जिले ऐसे हैं,जहां पेट्रोल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. वहीं चार जिले ऐसे हैं, जहां डीजल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है.
गोड्डा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में पेट्रोल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. एक जून को इन जिलों में उसी दर पर पेट्रोल मिलेंगे जिस दर पर 31 मई को उपभोक्ता खरीदे थे. इसी तरह गोड्डा, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है.
शहर पेट्रोल डीजल
बोकारो 100.72 95.18
चतरा 101.20 96.00
धनबाद 99.99 94.79
दुमका 100.56 95.33
पूर्वी सिंहभूम 100.18 94.97
गढ़वा 102.30 97.10
गिरिडीह 100.77 95.56
गोड्डा 100.39 95.16
गुमला 100.30 95.10
हजारीबाग 100.84 95.65
जामताड़ा 100.10 94.88
खूंटी 99.76 94.57
कोडरमा 100.63 95.40
लातेहार 100.81 95.61
लोहरदगा 100.63 95.43
पाकुड़ 101.18 95.95
पलामू 101.17 95.97
रामगढ़ 100.50 95.31
रांची 100.01 94.82
साहेबगंज 101.12 95.89
सरायकेला-खरसावां 99.96 94.75
सिमडेगा 101.81 95.62
पश्चिमी सिंहभूम 100.98 95.76
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है. केंद्र सरकार के बाद महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल से वैट घटा दिया है.
अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस के जरिए अपने शहर में तेल की कीमत आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से तेल का ताजा भाव जान सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




