ePaper

Petrol-Diesel Price in Ranchi: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, रांची में अब इतनी हो गयी एक लीटर की कीमत

Updated at : 12 Jun 2020 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price in Ranchi: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, रांची में अब इतनी हो गयी एक लीटर की कीमत

petrol diesel price hiked this is the price in ranchi रांची : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से वृद्धि कर दी है. इसके साथ ही आपकी जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार छठे दिन यानी शुक्रवार (12 जून, 2020) को भी इजाफा हुआ. इसके साथ ही रांची में पेट्रोल की कीमतें 73.78 रुपये प्रति लीटर, तो डीजल की कीमतें 69.28 रुपये प्रति लीटर हो गयी हैं.

विज्ञापन

रांची : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से वृद्धि कर दी है. इसके साथ ही आपकी जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार छठे दिन यानी शुक्रवार (12 जून, 2020) को भी इजाफा हुआ. इसके साथ ही रांची में पेट्रोल की कीमतें 73.78 रुपये प्रति लीटर, तो डीजल की कीमतें 69.28 रुपये प्रति लीटर हो गयी हैं.

कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 57 पैसे और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 59 पैसे की वृद्धि की है. सरकारी कंपनियों ने रविवार से ईंधन के दामों में रोजाना बदलाव की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया था. इससे पहले कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे.

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 74 रुपये से बढ़कर 74 रुपये 57 पैसे जबकि डीजल की कीमत 72 रुपये 22 पैसे से बढ़कर 72 रुपये 81 पैसे हो गयी है.

Also Read: Share market Live: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 1102 अंक टूटा, निफ्टी 9600 के करीब

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ायी गयी हैं. इसका बोझ झारखंड के उपभोक्ताओं पर भी बढ़ा है. स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर (वैट) के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. छह दिन में पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 3.31 रुपये और डीजल का मूल्य 3.42 रुपये तक बढ़ाया गया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola