मारांगबुरू महोत्सव में जुटे क्षेत्र के लोग

Published by : AKHILESH MAHTO Updated At : 05 Dec 2025 8:17 PM

विज्ञापन

प्रखंड के सोनाहातू पंचायत के नीमडीह में ऐतिहासिक, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर मारांगबुरु पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सोनाहातू.

प्रखंड के सोनाहातू पंचायत के नीमडीह में ऐतिहासिक, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर मारांगबुरु पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. महोत्सव में मुख्य अतिथि सोमा सिंह मुंडा पूर्व उपनिदेशक टीआरआई झारखंड ने कहा कि मारांगबुरु आदिवासी परंपरा के साथ-साथ एक सांस्कृतिक धरोहर भी है. महोत्सव को और विकसित करने की जरूरत है. इसके पश्चात रईधन पहान व लेनिन पहान ने मारांगबुरू पूजा की. इस अवसर पर रांची, बुंडू, तमाड़, तैमारा, राहे, सोनाहातू के सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. आदिवासी व्यंजन खानपान का स्टॉल सहित आदिवासी पोशाक, ढोल नगाड़ा विक्रय केंद्र व आदिवासी साहित्य पुस्तक का स्टॉल लगाया गया था. महोत्सव में विशिष्ट अतिथि डॉ सत्यनारायण मुंडा पूर्व कुलपति डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची ने भी महोत्सव की सराहना की. महोत्सव में अतिथि प्रो अमिता मुंडा, डॉ सुभाषचंद्र मुंडा, क्षत्रपति सिंह मुंडा, डाॅ विरेंद्र कुमार सिंह, गुंजल इकिर मुंडा, नीलमोहन मुंडा, दुर्गावती ओड़ेया और ज्योत्सना केरकेट्टा उपस्थित थे. महोत्सव को सफल बनाने में मुखिया विकास सिंह मुंडा, कलेश्वर मुंडा, जगरनाथ मुंडा, ठाकुर मनमोहन सिंह, रवींद्र सिंह मुंडा, राजेंद्र सिंह मुंडा, सुखलाल मुंडा, देवेंद्र मुंडा, राजकिशोर मुंडा, मेघलाल मुंडा, सहदेव मुंडा, मुंशी मुंडा, रबींद्र मुंडा आदि ने सहयोग किया.

फोटो-1-मांरांगबुरू महोत्सव में मुख्य अतिथि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH MAHTO

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola