होली मिलन समारोह में झूमे लोग
Updated at : 09 Mar 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के साईं मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
लापुंग.
प्रखंड के साईं मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोगों ने ढोल-नगाड़ा व फगुआ गीत गाकर आनंद लिया. साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. होली समारोह के मुख्य अतिथि खूंटी के पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सोनी ने कहा की जात-पात से ऊपर उठकर होली मनायें. होली एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर त्योहार मनाये जानेवाला पर्व है. विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने कहा कि होली आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है. लोग क्षेत्रीय नागपुरी फगुआ गीत से अपनी परंपरा को बनाये हुए हैं. सभी ने विहिप को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया. लोगों के बीच स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गये. स्थानीय कलाकारों ने फगुआ गीत से होली मिलन समारोह को संगीतमय किया. समारोह में श्याम लाल सिंह, नारायण शेखर सिंह, नरेश लोहारा, संजय कुमार महतो, कालेश्वर दास, मनोज मिस्त्री, नंदलाल शेखर सिंह, विपिन और रवींद्र ने लोगों को झुमाया. समारोह को सफल बनाने में विहिप मंत्री समीर गुप्ता, संरक्षक नंदलाल साहू, अनिल साहू, वीरेंद्र साहू, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, सचिन राय, जन्मेजय पाठक, अजय राम, किश्वर साहू आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




