एयरपोर्ट में बदली पार्किंग व्यवस्था, अब टर्मिनल भवन के पास नहीं लग रहा वाहनों का जमावड़ा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में वाहनों की पार्किंग व आवागमन की व्यवस्था में किया गया है बदलाव. रांची एयरपोर्ट में अब आठ की जगह 10 मिनट तक की गयी नि:शुल्क पार्किंग.
विज्ञापन
रांची. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में वाहनों की पार्किंग एवं आवागमन की व्यवस्था में एक मई से बदलाव किया गया है. अब टर्मिनल भवन के पास वाहनों का जमावड़ा नहीं लग रहा है. वहीं, पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग के सामने 350 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थान पर वाहन चालक वाहन खड़े कर रहे हैं. फास्ट ट्रैक की व्यवस्था होने से वाहनों का आवागम सुगम हो गया है.
एयरपोर्ट के अंदर जिस रास्ते से एंट्री होती थी, उसका इस्तेमाल अब बाहर जाने के लिए और जिस रास्ते से विमान यात्रियों के वाहन निकलते थे, उससे अब विमान यात्रियों के वाहन प्रवेश कराये जा रहे हैं. वहीं, एयरपोर्ट में प्रवेश से निकासी तक निजी वाहनों के लिए फ्री पार्किंग आठ से बढ़ा कर 10 मिनट किया गया है. टर्मिनल भवन के सामने पिकअप और ड्रॉप के लिए अधिकतम पांच मिनट का समय निर्धारित किया गया है. यह पांच मिनट भी नि:शुल्क 10 मिनट का ही हिस्सा है. चार चक्का वाहन के लिए दो घंटे से अधिक पार्किंग करने पर प्रति घंटा 10 रुपये अधिक लगेगा. वहीं, टू व्हीलर के लिए पांच रुपये प्रति घंटा चार्ज लगेगा.पार्किंग शुल्क 10 से 30 मिनट के लिए
बस/ट्रक (पिकअप व ड्राॅप के लिए) : 170 रुपयेऑटो/एसयूबी/मिनी बस : 60 रुपयेकॉमर्शियल कार (एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा अधिकृत) : 20 रुपयेकॉमर्शियल कार (एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा अधिकृत नहीं) : 92 रुपयेप्रीमियम कार पार्किंग : 75 रुपयेनिजी कार/एसयूबी : 30 रुपयेटू व्हीलर : 10 रुपयेपार्किंग शुल्क 30 से 120 मिनट के लिए
बस/ट्रक (पिकअप और ड्राॅप के लिए) : 250 रुपये
ऑटो/एसयूबी/मिनी बस : 80 रुपयेकॉमर्शियल कार (एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा अधिकृत) : 35 रुपयेकॉमर्शियल कार (एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा अधिकृत नहीं) : 142 रुपयेप्रीमियम कार पार्किंग : 80 रुपयेनिजी कार/एसयूबी : 40 रुपयेटू व्हीलर : 15 रुपयेटर्मिनल बिल्डिंग के सामने है तीन लेन
एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के सामने तीन लेन बनाये गये हैं. लेन एक से निकलने वाले निजी वाहन को 10 मिनट के लिए चार्ज नहीं लिया जा रहा है. लेन टू में 10 मिनट से अधिक होने पर 30 रुपये लिये जा रहे हैं.एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच
एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच की जायेगी. इसके लिए मेटल डिटेक्टर डोर लगाया जा रहा है. वहां सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










