Cricket : पारा क्रिकेट प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे झारखंड के चार खिलाड़ी

पारा क्रिकेट प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे झारखंड के चार खिलाड़ी
रांची. पारा क्रिकेट प्रीमियर लीग में खेलने के लिए झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ी मंगलवार को कोयंबटूर रवाना हुए. इन खिलाड़ियों में मुदस्सर खान (जामताड़ा), शोएब अंसारी (देवघर), बबलू (रामगढ़) और मो नजीर अंसारी (साहिबगंज) शामिल हैं. रांची रेलवे स्टेशन पर चारों खिलाड़ियों को चंदन तिवारी, रीमा सिंह, स्मृति ऐश्वर्या, पूर्व क्रिकेटर एमएम सिद्दीकी, मो अतहर अली, प्रदीप कुमार, नेहाल अहमद, औरंगजेब खान, समेंद्र लाल, शेर खान ने बधाई दी और उन्हें रवाना किया. कोयंबटूर (तमिलनाडु) में छह से आठ सितंबर तक गैलेक्सी कप पारा क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










