Jharkhand News: पंकज मिश्रा को एम्स ने भर्ती लेने से किया इनकार, रिम्स प्रबंधन को दिया ये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand News: पंकज मिश्रा को एम्स ने भर्ती लेने से किया इनकार, रिम्स प्रबंधन को दिया ये निर्देश

पंकज मिश्रा को एम्स ने भर्ती लेने इनकार कर दिया है. एम्स प्रबंधन का कहना है कि पंकज मिश्रा के पैंक्रियाटाइटिस की जांच करायी जाये. रिम्स प्रबंधन ब्लड जांच सहित सभी प्रकार की जांच कर पूरी रिपोर्ट भेजे

विज्ञापन

रांची: रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती पंकज मिश्रा को एम्स ने भर्ती लेने इनकार कर दिया है. एम्स प्रबंधन ने कहा कि पंकज मिश्रा के पैंक्रियाटाइटिस की जांच करायी जाये. रिम्स प्रबंधन ब्लड जांच सहित सभी प्रकार की जांच कर पूरी रिपोर्ट भेजे. एम्स में इसका आकलन कर बताया जायेगा कि आगे क्या करना है. अगर जांच रिपाेर्ट गड़बड़ आती है और मरीज को तत्काल दिखाने की जरूरत हो, ताे ओपीडी में लाकर दिखायें. ओपीडी में लाने से पहले जानकारी भी दें.

इधर, तीन महीना से पंकज मिश्रा रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है. उनका क्रिटिकल केयर के साथ सर्जरी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टर इलाज कर रहे है. दर्द कम करने की प्रतिबंधित दवा फोर्टवीन को बंद कर दूसरी हल्की दवा दी जा रही है. मनोचिकित्सक भी परामर्श दे रहे हैं. फिलहाल पंकज मिश्रा की तबीयत ठीक है, लेकिन रिम्स में पेट के इलाज और जांच की बेहतर सुविधा नहीं है. ऐसे में बोर्ड द्वारा एम्स रेफर किया गया है.इडी की पूछताछ के दौरान पंकज मिश्रा की तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उनको रिम्स में इलाज के लिए लाया गया है.

कौन है पंकज मिश्रा

मनी लांड्रिंग के तहत इडी ने 100 करोड़ से अधिक के अवैध पत्थर खनन मामले में पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था. इडी की चार्जशीट में यह स्पष्ट हो गया है कि पंकज मिश्रा ने अवैध खनन में सहयोगियों के साथ मिलकर करोड़ों की मनी लांड्रिंग की है.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola