ePaper

पलामू प्रमंडल : भाजपा, झामुमो को नुकसान, राजद का खाता खुला

Updated at : 24 Nov 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
पलामू प्रमंडल : भाजपा, झामुमो को नुकसान, राजद का खाता खुला

भाजपा पांच से घटकर चार पर आयी, झामुमो को एक सीट

विज्ञापन

रांची. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में पलामू प्रमंडल में भाजपा को नौ में से पांच सीट पर जीत मिली थी. झामुमो को दो, कांग्रेस व एनसीपी को एक-एक सीट मिली थी. पिछले चुनाव में पलामू प्रमंडल में राजद के पास एक भी सीट नहीं थी. इस वर्ष पलामू प्रमंडल में सबसे अधिक फायदा राष्ट्रीय जनता दल को मिला है. राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी दो सीट पर जीत दर्ज की है. झामुमो के पास लातेहार व गढ़वा सीट था. झामुमो दोनों सीट हार गयी है, वहीं भवनाथपुर सीट पर पार्टी ने जीत दर्ज की है. . पलामू में भाजपा को जहां एक सीट का नुकसान हुआ है वहीं कांग्रेस को एक सीट का फायदा हुआ है. पलामू प्रमंडल में दो सीट पर इंडिया गठबंधन के बीच फ्रेंडली फाइट थ्रा. इनमें से एक सीट पर राजद व दूसरे पर कांग्रेस को जीत मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola