रांची में चर्चा का विषय बना ‘डॉग रैगनार’ का बर्थडे वाला पोस्टर, पहलगाम की घटना के बाद अब सादगी से मनेगा जन्मदिन

Updated:
विज्ञापन

डॉग रैगनार का बर्थडे वाला पोस्टर, Pic Credit- thebanjaaraboy instagram ID

Pahalgam Attack: डॉग रैगनार का बर्थडे पोस्टर अब हर किसी की जुबां पर है. 26 अप्रैल को इस कुत्ते का जन्मदिन है. लेकिन पहलगाम हमले के बाद इस बार जन्मदिन सादगी से मनेगा.

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची में लगाये गया एक होर्डिंग्स सबकी उत्सुकता का कारण बना हुआ है. आम और खास सबकी जुबां पर इसकी चर्चा है. होर्डिंग्स में कई कुत्ते जर्मन शेफर्ड ब्रीड के एक डॉग रैगनार को जन्मदिन की बधाई देते दिख रहे हैं. रैगनार को ”हैप्पी बर्थ ड भैया” बोल रहे हैं. बाबार, एलेक्स, अवाकाडो और कोको नामक डॉग ने रैगनार भइया को जन्मदिन की बधाई दी है.

पहलगाम की घटना के बाद सादगी से मनाया जाएगा जन्मदिन

होर्डिंग में रैगनार का जन्मदिन 26 अप्रैल को मनाया जाना है. इसे धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी थी. इसके लिए हरमू रोड, रिम्स चौक, फिरायालाल चौक और अरगोड़ा सहित अन्य जगहों पर होर्डिंग लगा कर इसकी जानकारी शहरवासियों को दी गयी है. लेकिन पहलगाम की घटना के बाद रैगनार का जन्मदिन सादगी से मनाये जाने का फैसला लिया गया है. यह आयोजन रैगनार एनिमल शेल्डट परिवार की ओर से किया जा रहा है. रैगनार जोन्हा के रहने वाले शिव शंकर (बंजारा ब्वॉयज ) यू-ट्यूबर का प्यारा और खास पेट डॉग है.

Also Read: Pahalgam Attack: पति मनीष की हत्या के बाद पत्नी ने मांगा स्थानीय महिला से बुर्का, हाथों में बंधे रक्षा सूत्र को काटा

एक साल से चला रहे एनिमल सेंटर

शिव शंकर जोन्हा गुड़ीडीह में रैगनार एनिमल सेंटर पिछले एक साल से चला रहे हैं. इसमें 60 से अधिक स्ट्रीट डॉग्स हैं. सभी वॉलेंटियर की देख रेख में रहते हैं. खास बात यह है कि यहां हर डॉग का नाम भी रखा गया है.

Also Read: Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगाई प्रमोशन की फाइल

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola