ePaper

पद्मभूषण कड़िया मुंडा बीमार,रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मिलने पहुंचे

Updated at : 11 Apr 2022 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
पद्मभूषण कड़िया मुंडा बीमार,रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मिलने पहुंचे

jharkhand news: खूंटी के पूर्व सांसद सह पद्मभूषण कड़िया मुंडा बीमार हो गये हैं. निमाेनिया से पीड़ित पद्मभूषण श्री मुंडा रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती हैं. बीमार पद्मभूषण श्री मुंडा से मिलने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी से आठ बार सांसद रहे पद्मभूषण कड़िया मुंडा बीमार हो गये हैं. श्री मुंडा को इलाज के लिए रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उन्हें निमोनिया की शिकायत है. मेडिका हॉस्पिटल में डॉ विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में इलाज चल रहा है.

कड़िया मुंडा से मिलने पहुंचे केंद्रीय मुंडा अर्जुन मुंडा

पद्मभूषण कड़िया मुंडा से मिलने अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की है. कहा कि मेरे अभिभावक खूंटी के पूर्व सांसद एवं लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा का आज अचानक तबियत खराब हो गया. तत्काल उन्हें रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

खूंटी से आठ बार सांसद रहे हैं कड़िया मुंडा

बता दें कि लोकसभा के उपाध्यक्ष रह चुके पद्मभूषण कड़िया मुंडा खूंटी लोकसभा सीट से आठ बार सांसद रहे हैं. वहीं, तीन बार केंद्रीय मंत्री में बने हैं. इधर, निमाेनिया की शिकायत पर सोमवार को उन्हें रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पद्मभूषण कड़िया मुंडा के बीमार होने की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कुशलक्षेप जानने हॉस्पिटल पहुंचे हैं.

Also Read: गांव की सरकार : सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगी वोटिंग, जानें गुमला के प्रत्याशी कहां करेंगे नॉमिनेशन

एक सप्ताह से तबीयत था खराब

इस संबंध में जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि पद्मभूषण कड़िया मुंडा का लगभग एक सप्ताह से तबीयत खराब चल रहा था. सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी. जिसके बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया. बताया कि चिकित्सकों के अनुसार उनके तबीयत में सुधार आ रहा है. कई रिपोर्ट आना बाकी है. कड़िया मुंडा के साथ उनके बेटे जगन्नाथ मुंडा, अमरनाथ मुंडा और डॉ निर्मल सिंह मौजूद हैं.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola