संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन संत माईकल 2 स्कूल, मुरी में किया गया.
सिल्ली. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन संत माइकल 2 स्कूल, मुरी में किया गया. परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति के इतिहास, परंपराओं और मूल्यों से परिचित कराना है, ताकि वे चरित्रवान और जिम्मेवार नागरिक बन सकें. परीक्षा में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया. विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति के इतिहास, परंपराओं और मूल्यों से परिचित कराना है, ताकि वे चरित्रवान और जिम्मेवार नागरिक बन सकें. परीक्षा में टीम के संरक्षक की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य सीएल प्रजापति ने निभायी तथा निरीक्षक के रूप में शिक्षिका मंजू कुमारी, ममता गोस्वामी, मनीषा सिंह एवं शिक्षक वेंकट राव शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




