स्पेशल ग्रेड में पदोन्नति नहीं मिलने से नाराज हैं ऑपरेटर

Updated at : 19 Apr 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
स्पेशल ग्रेड में पदोन्नति नहीं मिलने से नाराज हैं ऑपरेटर

बीते वित्तीय वर्ष में एनके एरिया के ऑपरेटरों सहित अन्य पदों पर कामगारों को पदोन्नति नहीं दिये जाने से नाराज हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डकरा. बीते वित्तीय वर्ष में एनके एरिया के ऑपरेटरों सहित अन्य पदों पर कामगारों को पदोन्नति नहीं दिये जाने से नाराज हैं. पिछले कुछ महीनों से मामले को लेकर ट्रेड यूनियन के नेता लगातार उचित फोरम पर उठा रहे हैं. लेकिन जब कुछ नहीं किया गया तो अब कामगार खुद सामने आकर लिखित शिकायत दर्ज कराना शुरू कर दिये हैं. केडीएच परियोजना में कार्यरत ऑपरेटर और जनता मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष अजय चौहान ने शनिवार को महाप्रबंधक को पत्र लिखकर बताया है कि नौ वर्ष पहले उन्हें पदोन्नति दी गयी थी. इस वर्ष कैटेगरी-चार से स्पेशल ग्रेड में उनका प्रमोशन होना था, लेकिन अधिकारियों ने कोई काम नहीं किया. पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने सीसीएल के निदेशक कार्मिक और संगठन के बड़े नेताओं को भी दी है. जनता मजदूर संघ के एनके एरिया अध्यक्ष गोल्टेन प्रसाद यादव ने बताया कि पिछले वर्ष एरिया के कार्मिक विभाग प्रमुख सहित विभाग के दो और अधिकारियों का तबादला दूसरी कंपनी में जब कर दिया गया, तो सभी यहां काम करना छोड़ दिये. जानकारी के अनुसार जून से सितंबर तक मैन पावर बजट मुख्यालय से आ जाता है, लेकिन एरिया में प्रमोशन देने में एक साल देरी कर कामगारों का नुकसान कराया जाता है.

15 मई तक होगी पदोन्नति

:

मुख्य कार्मिक प्रबंधक ज्योति कुमार ने बताया कि मामले को श्रमिक प्रतिनिधि दो दिन पहले संज्ञान में लाये हैं. प्रबंधन उस पर काम शुरू कर दिया है. 15 मई तक ऐसे लोगों को पदोन्नति दे दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola