मोदी सरकार टू का एक वर्ष स्वर्णिम, जन-जन पहुंचायेंगे : भाजपा

Updated at : 31 May 2020 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार टू का एक वर्ष स्वर्णिम, जन-जन पहुंचायेंगे : भाजपा

**EDS: TV GRAB** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with media heads through video conferencing on COVID-19, in New Delhi, Monday, March 23, 2020. (DD News/PTI Photo)(PTI23-03-2020_000068A)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि काेरोना संकट के बीच पार्टी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मोदी सरकार-टू के स्वर्णिम एक वर्ष का कार्यकाल जन-जन तक पहुंचायेगी़ सोशल मीडिया के माध्यम से हम आम लोगों तक पहुंचेंगे़

विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि काेरोना संकट के बीच पार्टी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मोदी सरकार-टू के स्वर्णिम एक वर्ष का कार्यकाल जन-जन तक पहुंचायेगी़ सोशल मीडिया के माध्यम से हम आम लोगों तक पहुंचेंगे़ श्री प्रकाश रविवार को सोशल मीडिया के अभियान से जुड़े प्रदेश पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश व विभिन्न जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन मीटिंग को संबोधित कर रहे थे़

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से लड़ने में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर हम आम जनों तक पहुंचेंगे़ एक साल में हुए ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की जनता को आनंदित किया है़ राष्ट्रीय एकात्मता मजबूत हुई है़ भारत का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है़

उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान लोकल के लिए वोकल होने को सफल बनाने के लिए संपर्क और संवाद बढ़ाने पर जोर दिया़ श्री प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प भी दिलाये़ ऑन लाइन बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पार्टी के तीन कार्यक्रम के तहत व्यक्तिगत संपर्क,डिजिटल संपर्क और वर्चुअल संवाद पर विस्तार से चर्चा की़ उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना संकट में पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने बेहतर व प्रशंसनीय सेवा कार्य किया है़ सेवा के साथ एक साल की उपलब्धियों पर संवाद को बढ़ाना है़

Posted bY Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola