दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत

Published by : VISHNU GIRI Updated At : 04 Dec 2025 6:37 PM

विज्ञापन

रांची-पुरुलिया मार्ग में गुरुवार को मुरी आईडीबीआई बैंक के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सिल्ली.

रांची-पुरुलिया मार्ग में गुरुवार को मुरी आईडीबीआई बैंक के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल झालदा थाना के तुलीन उपर टोला निवासी प्रफुल्या महतो व मुकेश कुमार महतो अपने मामा के घर सिल्ली से मोटरसाइकिल से पिस्का घर जा रहे थे. इसी क्रम में मुरी आईडीबीआई बैंक के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल चालक से सीधे टक्कर हो गयी. जिससे मुकेश कुमार महतो (19) गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे सिंहपुर नर्सिंग होम लाया गया. जहां इलाज के क्रम में देर शाम उसकी मौत हो गयी. मुकेश के पिता प्रफुल्या महतो ने बताया कि वह अपने मामा घर में ही रहकर पढ़ाई करता था. हादसे को लेकर मुरी पुलिस अज्ञात मोटरसाइकिल के बारे में आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola