दिल्ली में पार्किंग की छत गिरी, रांची से एक विमान रद्द

कई विमान विलंब से उड़े
रांची. दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से शुक्रवार की सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली के टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत गिर गयी. इस कारण दिल्ली से रांची आने वाली विभिन्न एयरलाइंस की फ्लाइटें प्रभावित रहीं. इंडिगो के रांची-दिल्ली विमान 6ई2286 को रद्द कर दिया गया. वहीं, रांची के बिरसा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए विभिन्न एयरलाइंस के विमान अपने निर्धारित समय से आधा घंटा से लेकर चार घंटे तक विलंब से उड़े. इस कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. वहीं, कई यात्रियों ने दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट होने के कारण अपनी यात्रा स्थगित कर दी. रांची से दिल्ली के बीच विलंब से उड़नेवाले विमान : इंडिगो का रांची-दिल्ली विमान (6ई2332) सुबह 9.30 बजे के स्थान पर 11.15 बजे उड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान (15738) सुबह 10.20 बजे के स्थान पर 11.06 बजे उड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान (15549) दोपहर 1.20 बजे के स्थान पर शाम 5.50 बजे उड़ा. इंडिगो का रांची-दिल्ली विमान (6ई2219) दोपहर 2.40 बजे के स्थान पर शाम 5.41 बजे उड़ा. विस्तारा का रांची-दिल्ली विमान (यूके754) दोपहर 3.45 बजे के स्थान पर दोपहर 4.29 बजे उड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान (15778) शाम 6.35 बजे के स्थान पर 6.50 बजे उड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




