ePaper

प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Updated at : 18 Nov 2024 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. आजसू पार्टी के प्रत्याशी सुदेश महतो ने बाइक रैली निकाली.

विज्ञापन

सिल्ली.

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. आजसू पार्टी के प्रत्याशी सुदेश महतो ने बाइक रैली निकाली. बनता चौक पर भगवान विरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत की. विस क्षेत्र के गांवों में जाकर जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की. सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो ने भी सिल्ली में पदयात्रा कर सुदेश महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की. इधर, जेएलकेएम प्रत्याशी देवेंद्र महतो ने सिल्ली, मुरी, बंता, रामपुर समेत कई इलाके में बाइक रैली के माध्यम से वोटरों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. जेएमएम प्रत्याशी अमित महतो ने भी सिल्ली प्रखंड के अलग-अलग गांवों में जाकर प्रचार किया. रैलियों और जनसंपर्क के माध्यम से जनता से अपने पक्ष में वोट की अपील की. निर्दलीय प्रत्याशी धनपति महतो ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने पक्ष में मतदान की अपील की. भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी अनिल सिंह मुंडा ने भी अलग-अलग गांवों में घूम कर वोट देने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola