बिरसा चौक के एक ही परिवार के दो सदस्यों सहित राजधानी मेें मिले 10 पॉजिटिव
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jul 2020 11:40 PM
राजधानी में सोमवार को बिरसा चौक के पास एक ही परिवार के दो सदस्यों सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.
रांची : राजधानी में सोमवार को बिरसा चौक के पास एक ही परिवार के दो सदस्यों सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जानकारी के अनुसार बिरसा चौक से मिले कोरोना पॉजिटिव में एक पुरुष व एक महिला शामिल हैं. इन दोनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. उनकी जांच सदर अस्पताल के ट्रूनेट मशीन से की गयी थी, जिसमें वह पॉजिटिव मिले हैं.
वहीं खलारी का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके अलावा चुटिया के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव अायी है, जिसकी जांच निजी लैब में की गयी थी. वहीं राजधानी में चार पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें तीन हिंदपीढ़ी थाना के हैं. वहीं एक सुखदेवनगर थाना का एएसआइ है.
रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हाेने के बाद सभी को रिम्स के कोविड अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है. वहीं उनके सीधे संपर्क में आने वाले संक्रमितों की पहचान की जा रही है. परिवार के अन्य सदस्याें को होम कोरेंटिन किया गया है. मंगलवार को उनको आइसोलेशन वार्ड में रखा जायेगा.
दो गर्भवती महिला भी मिली पॉजिटिव सोमवार को निजी जांच लैब की रिपोर्ट में दो गर्भवती महिलाओं के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. एक महिला हटिया की रहने वाली है. जबकि दूसरी महिला बरियातू के निजी अस्पताल में भर्ती है. दोनों गर्भवती महिलाआें के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










