रिम्स में कोरोना से वृद्ध की मौत, छह नये संक्रमित भर्ती
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jun 2020 11:52 PM
रिम्स कोविड-19 अस्पताल में सोमवार को गुमला निवासी 81 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. वह क्रोनिक अाॅब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित थे.
रांची : रिम्स कोविड-19 अस्पताल में सोमवार को गुमला निवासी 81 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. वह क्रोनिक अाॅब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित थे. इससे पूर्व उनका इलाज मेन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था. तीन दिन पहले कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें रिम्स में शिफ्ट किया गया था.
रिम्स के डॉक्टरों की मानें, तो मरीज का फेफड़ा काम नहीं कर रहा था. कोरोना की चपेट में आने से उसकी स्थिति और बिगड़ गयी थी. वहीं सोमवार को कोरोना के छह नये संक्रमित रिम्स में भर्ती किये गये. इधर, चर्च रोड निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. रिम्स द्वारा तीन दिन पूर्व जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था.
सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. वहीं लालपुर स्थित एक होटल में पलामू निवासी एक व्यक्ति कोरेंटिन में था. उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है. कुवैत का ट्रैवल हिस्ट्री मिलने पर उसकी जांच की गयी. इसके अलावा रामगढ़ के चार लोग पॉजिटिव पाये गये हैं. सभी रिम्स में डेंगू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे. इन सबके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है.
Posted By : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










