शालिनी अस्पताल ने टीबी मरीजों के बीच बांटी गयी पोषण सामग्री

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 10 Nov 2025 8:29 PM

विज्ञापन

शालिनी अस्पताल व उषा मार्टिन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से सोमवार को नामकुम और अनगड़ा के टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री बांटी गयी.

विज्ञापन

अनगड़ा. शालिनी अस्पताल व उषा मार्टिन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से सोमवार को नामकुम और अनगड़ा के टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री बांटी गयी. मौके पर मरीजों से कहा गया कि प्रोटीनयुक्त भोजन दवा के समान है. अपने खाने की थाली में प्रोटीन युक्त खाना जैसे दाल, पनीर, सोयाबीन, चना, गुड़ आदि शामिल करें. अगर नॉनवेज खाते हैं तो अंडा, मछली, चिकन खायें. शालिनी अस्पताल के वरीय प्रबंधक राणा विकास ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम पिछले कुछ महीनों से चल रहा है. जिसमें 50 मरीजों को चिकित्सीय सलाह के साथ पौष्टिक राशन दिया जाता है. अभियान के तहत गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर, ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, सेफ मदरहुड कार्यक्रम व एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. ज्ञात हो कि शालिनी अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू किया गया है, जिसमें अत्याधुनिक लेंस विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा प्रत्यारोपित किया जाता है. मौके पर शिशिर कुमार भगत, टीवी सुपरवाइजर नेहा भूषण, पंकज, दिलीप मुंडा, सम्पूर्णानंद महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola