NTPC की पहल: 30 युवाओं को मिला पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

एनटीपीसी ने परियोजना प्रभावित 30 युवाओं को दिया रोजगारपरक प्रशिक्षण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परियोजना प्रभावित परिवारों के 30 युवाओं ने NTPC की CSR पहल के तहत पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में सात महीने का कौशल विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है. प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिसका उद्देश्य उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है.

विज्ञापन

रांची: एनटीपीसी की सीएसआर पहल के तहत परियोजना प्रभावित परिवारों के 30 युवाओं को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया गया. हजारीबाग स्थित एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के इन युवाओं ने सात महीने का आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया.

विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टाटीसिलवे स्थित फ्रंटलाइन ग्लोबल सर्विसेज चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रशिक्षण केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में एनटीपीसी माइनिंग मुख्यालय के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रभात राम, फ्रंटलाइन ग्लोबल सर्विसेज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व सह-संस्थापक समेत अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड बंद की तैयारी को लेकर आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को निकलेगा मशाल जुलूस

गेस्ट सर्विस एसोसिएट (फूड एंड बेवरेज)

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े गेस्ट सर्विस एसोसिएट (फूड एंड बेवरेज)’ पाठ्यक्रम की जानकारी दी गयी. इसमें युवाओं को क्षेत्र में रोजगार के लिए जरूरी कौशल का प्रशिक्षण दिया गया. समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये. एनटीपीसी की इस पहल का उद्देश्य परियोजना प्रभावित परिवारों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola