प्रखंड में चावल का आवंटन नहीं, मध्याह्न भोजन पर संकट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड में चावल की कमी के कारण स्कूलों में बच्चों का मध्याह्न भोजन बंद होने के कगार पर है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
प्रखंड में चावल की कमी के कारण स्कूलों में बच्चों का मध्याह्न भोजन बंद होने के कगार पर है. स्कूलों को नवंबर माह में एमडीएम का चावल मिला था. उसके बाद से चावल का आवंटन बंद है. स्कूलों में चावल का स्टॉक खत्म हो गया है. वैसे स्कूल जहां छात्र संख्या अधिक है तथा जिन्हें प्रतिदिन एमडीएम के लिए तीन से चार बैग चावल की आवश्यकता होती है, वहां भोजन बंद होने के कगार पर है. जबकि अन्य स्कूलों में शिक्षक जैसे-तैसे चावल का जुगाड़ कर बच्चों को भोजन खिला रहे हैं. जानकारी के अनुसार प्रखंड में 12 अल्पसंख्यक सहित 80 सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाता है. शिक्षा विभाग की मानें तो एमडीएम को चालू रखने के लिए उन्हें तत्काल 400 क्विंटल चावल की आवश्यकता है. जिसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारियों को दे दी गयी है. खाद्य निगम के एजीएम सीताराम साहू ने कहा कि उन्हें जिला से ही मध्याह्न भोजन के चावल का आवंटन नहीं मिला है. उन्होंने जिला से मध्याह्न भोजन के कोटा का चावल शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. बच्चों के मध्याह्न भोजन के संकट को लेकर मांडर मंडल भाजपा ने बीडीओ व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग के बीपीओ को ज्ञापन भी दिया है चावल नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










