डीएवी बचरा में पूजन-हवन के साथ नये सत्र का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
डीएवी बचरा में पूजन-हवन के साथ नये सत्र का शुभारंभ

डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में सोमवार को पूजन-हवन के साथ नये सत्र का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में सोमवार को पूजन-हवन के साथ नये सत्र का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया. प्राचार्य साहिल ठकरान ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. शिक्षक ओपी यादव ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन शुरू कराया. इसमें विद्यालय के शिक्षक व सभी विद्यार्थी शामिल हो कर आहुति दी. बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि डीएवी संस्थान में प्रगति व परंपरा दोनों का महत्व है. यह कार्य शिक्षा से संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि पूजन व हवन से वातावरण में शुद्धता व आचरण में पवित्रता आती है. प्राचार्य ने नवीन शैक्षणिक सत्र उत्साह व उमंग के साथ अध्ययन व अध्यापन प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर एके पांडेय, एके लाल, सीएस सिंह, राकेश कुमार, एम मिश्र आदि शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola