नए कांग्रेस प्रभारी का झारखंड दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि दिनांक 03 जनवरी 2024 को पूर्वा. 10ः30-12ः00 बजे तक कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे.
रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं झारखण्ड प्रभारी माननीय श्री गुलाम अहमद मीर अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में दिनांक 02 जनवरी 2024 को अपराह्न 12.50 बजे बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेगे. 02 जनवरी 2023 को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा अप. 01ः30 से संगम गार्डेन, मोरहाबादी, रांची में आदरणीय प्रभारी गुलाम अहमद मीर जी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, इसके पश्चात् अप 05ः30 से 07ः00 बजे तक झारखण्ड प्रभारी जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करेंगे.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि दिनांक 03 जनवरी 2024 को पूर्वा. 10ः30-12ः00 बजे तक कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे. इसके पश्चात् अप. 01ः30-02ः30 बजे तक पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी झारखंड प्रदेश के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक, अप 02ः30 से 04ः30 बजे लोकसभा प्रभारियों एवं संयोजकों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करेंगे. तत्पश्चात् अप.04ः30 से 05ः00 बजे तक बोर्ड निगम के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ बैठक करेंगे तथा अप0 05ः00 से 06ः00 बजे अग्रणी संगठन, विभाग के अध्यक्षों/चेयरमैन एवं संबंधित प्रभारियों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करने के उपरान्त कांग्रेसजनों से मिलेंगे.
Also Read: होटवार जेल रांची के अस्पताल में मरीजों को पानी जैसा मिलता है दूध, ठंड में नहीं मिलता कंबल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Kumar Upadhyay
Journalist at Prabhat Khabar Digital, Gold Medalist alumnus MGCU, Former intern Tak App, Biz Tak and DB Digital. Ex reporter INS24 News. Former media personnel District Information and Public Relation Department, Motihari. Former project partner and planner Guardians of Champaran. Very keen to work with the best faculties and in challenging circumstances. I have really a big dream to achieve and eager to learn something new & creative. More than 3 years of experience in Desk and Reporting.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




