झारखंड चुनाव में परिवारवाद : पूर्व मुख्यमंत्रियों की पत्नी, बेटे और बहू को भाजपा ने दिया टिकट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Election 2024 Napotism In Bjp

Nepotism in Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सूबे 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है.

विज्ञापन

Nepotism in Jharkhand|Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सूबे के 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है. 2 पूर्व मुख्यमंत्री खुद चुनाव लड़ रहे हैं. 2 पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को बीजेपी का टिकट मिला है, तो एक पूर्व सीएम के बेटे को और दूसरे पूर्व सीएम की पुत्रवधु को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला है. एक बीमार विधायक की पत्नी और एक पूर्व विधायक के बड़े भाई को भी टिकट मिल गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा की पत्नी को मिला भाजपा का टिकट

भाजपा ने 3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को इस बार पोटका विधानसभा सीट से टिकट दिया है. मेनका सरदार का टिकट काटकर उनको पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस के सहयोग से मुख्यमंत्री बने मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को भाजपा ने जगन्नाथपुर सीट से टिकट दिया है. गीता कोड़ा ने सिंहभूम लोकसभा सीट से संसदीय चुनाव भी लड़ा था. जोबा माझी ने उन्हें पराजित कर दिया था.

रघुवर दास की पुत्रवधु और चंपाई सोरेन के बेटे भी लड़ेंगे चुनाव

पहली बार झारखंड में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की पुत्रवधु पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. झारखंड के एक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से टिकट दिया है. बीमार विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी को सिंदरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का मौका भाजपा ने दिया है.

ढुलू महतो के बड़े भाई को भाजपा ने बाघमारा से उतारा

बाघमारा विधानसभा सीट से लगातार 3 बार जीतने वाले ढुलू महतो अब धनबाद के सांसद बन चुके हैं. उनकी जगह भाजपा ने उनके बड़े भाई शत्रुघ्न महतो को बाघमारा से अपना उम्मीदवार बनाया है. ढुलू महतो ने बाघमारा विधानसभा सीट पर जलेश्वर महतो को पराजित किया था.

Also Read

Jharkhand Chunav 2024: अब चुनाव में नहीं गूंजता मजदूरों का मुद्दा, खदानों की बंदी से मजदूरों की संख्या घटी

विधानसभा चुनाव से पहले पलामू में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ मिली 1000 गोलियां

Jharkhand Election 2024: जमशेदपुर पश्चिम से 24 अक्तूबर को परचा भरेंगे सरयू राय

BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही फूटा बड़ा बम, मेनका सरदार ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola