ePaper

NEET UG Paper Leak: हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल समेत 6 के खिलाफ आरोप पत्र दायर, अब तक 48 गिरफ्तार

Updated at : 21 Sep 2024 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
NEET UG Paper Leak: हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल समेत 6 के खिलाफ आरोप पत्र दायर, अब तक 48 गिरफ्तार

सीबीआइ कोर्ट दूसरी चार्जशीट दाखिल.

NEET UG Paper Leak: हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और एक पत्रकार समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआइ ने दूसरा आरोप पत्र दाखिल किया है. अब तक 48 गिरफ्तारी हुई है.

विज्ञापन

NEET UG Paper Leak: सीबीआइ ने नीट यूजी-2024 पेपर लीक (NEET UG 2024 Paper Leak) मामले में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल समेत छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. इस प्रकरण में सीबीआइ की आरे से दायर किया जानेवाला यह दूसरा आरोप पत्र है. इससे पहले इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है.

पटना में सीबीआइ की विशेष अदालत में दायर हुई चार्जशीट

सीबीआइ इस मामले में अब तक कुल 48 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. अन्य अभियुक्तों के मामले में जांच जारी है. पेपर लीक से लाभान्वित होनेवाले लोगों को चिह्नित कर इससे संबंधित सूचना एनटीए को दे दी गयी है. नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में जांच के बाद पटना स्थित सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत में दूसरा आरोप पत्र दायर किया गया है.

एहसानुल हक और इम्तियाज ने सुनियोजित तरीके से रची साजिश

इसमें कहा गया कि झारखंड के हजारीबाग जिले के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम ने सुनियोजित साजिश के तहत दूसरे अभियुक्तों के साथ मिलकर अपने ही स्कूल के सेंटर से नीट यूजी-2024 के पेपर की चोरी की. इसके लिए ओएसिस स्कूल के जिस कमरे में पेपर रखे गये थे, उसके पिछले दरवाजे को अंदर से खुला छोड़ दिया गया था और आगे के दरवाजे में ताला लगाया गया था. पेपर चोरी करनेवाला बगल के ही एक कमरे में बैठा था.

पेपर लीक की पूरी साजिश का चार्जशीट में दिया है ब्योरा

वह साजिश के तहत सुबह करीब 8:00 बजे अंदर से खोल कर रखे गये पिछले दरवाजे से कमरे के अंदर घुसा. इसके बाद बक्से को नीचे से काटा व सील तोड़ कर पेपर निकाला और फोटो खींचने के बाद उसे दोबारा उसी बक्से में रख कर सील कर दिया. इस घटना को अंजाम देने में उसे करीब 1:30 घंटे का समय लगा. सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पेपर चोरी करने की इस घटना की पुष्टि हुई है.

आरोपियों पर लगी हैं ये धाराएं

यह भी कहा गया है कि पेपर की चोरी करने के बाद उसे व्हाट्सऐप के जरिये सॉल्वर तक पहुंचाया गया. पेपर सॉल्व करने के लिए मेडिकल कॉलेज के छात्रों की मदद ली गयी थी. सीबीआइ ने दूसरे आरोप पत्र में अभियुक्तों को साजिश (120-बी), आपराधिक विश्वासघात (409), धोखाधड़ी (420), चोरी (380), चोरी का सामान रखने (411), सबूत मिटाने (2011) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-13(2) सहपठित धारा-13(1) के तहत आरोपी बनाया है.

दूसरे आरोप पत्र में इन 6 लोगों को बनाया गया अभियुक्त

  1. एहसानुल हक, प्रिंसिपल ओएसिस स्कूल
  2. इम्तियाज आलम, वाइस प्रिंसिपल ओएसिस स्कूल
  3. जमालुद्दीन, पत्रकार
  4. अमन कुमार सिंह
  5. बलदेव कुमार उर्फ चिंटू
  6. सनी कुमार

पहले आरोप पत्र में इन 13 लोगों को बनाया गया था अभियुक्त

  1. रोशन कुमार
  2. मनीष प्रकाश
  3. आशुतोष कुमार-1
  4. आशुतोष कुमार-2
  5. अखिलेश कुमार
  6. अवधेश कुमार
  7. अनुराग यादव
  8. अभिषेक कुमार
  9. शिव नंदन कुमार
  10. आयुष राज
  11. नीतीश कुमार
  12. अमित आनंद
  13. सिकंदर यादवेंदु

Also Read

ओडिशा के बोंडा जनजाति का बेटा गरीबी और चुनौतियों को पार कर NEET परीक्षा में सफल होकर बना डॉक्टर

NEET-UG 2024: ‘पेपर लीक केवल पटना और हजारीबाग तक ही सीमित’, सुप्रीम कोर्ट ने बताया क्यों नहीं की गई परीक्षा रद्द

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola