NEET Paper Leak: CBI की टीम दो आरोपियों को लेकर पहुंची ओएसिस स्कूल, प्रश्न पत्र लीक वाले कमरे की हुई जांच

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग जाने के पहले सीबीआई की टीम पंकज को लेकर 23 जुलाई की रात उसके रांची के लालपुर स्थित फ्लैट में छापेमारी की. वहां से कई दस्तावेज मिले.

विज्ञापन

रांची : सीबीआई दिल्ली की टीम नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के आरोपी पंकज और उसके एक सहयोगी को लेकर बुधवार की दोपहर हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल पहुंची. दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उस कमरे की भी जांच की गयी जहां से प्रश्नपत्र लीक किये गये थे. दोनों से एक कमरे में रखे प्रश्नपत्र को बक्से से कैसे निकाला इसकी व्यावहारिक जानकारी ली गयी. साथ ही पंकज के उस टूटे मोबाइल फोन की भी तलाश की गयी जिससे उसने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींच सॉल्वर को भेजा था.

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज आरोपियों की करायी गयी मेडिकल जांच

स्कूल में जांच के बाद दोनों आरोपियों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों को लेकर पटना लौट गयी. हजारीबाग जाने के पहले सीबीआई की टीम पंकज को लेकर 23 जुलाई की रात उसके रांची के लालपुर स्थित फ्लैट में छापेमारी की. वहां से कई दस्तावेज मिले. इसके बाद देर रात ही दोनों को लेकर सीबीआई की टीम हजारीबाग स्थित सर्किट हाउस पहुंची थी. सीबीआई ने पेपर लीक मामले की जांच के दौरान ओएसिस स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था. इसमें दिखा था कि परीक्षावाले दिन सुबह सवा सात बजे पंकज ओएसिस स्कूल पहुंचा था. स्टाफ रूम में बैठने के बाद वह सुबह आठ बजे पिछले दरवाजे से उस कमरे में घुसा जिसमें नीट- 24 के प्रश्न पत्र बक्से में रखे थे.

आरोपियों ने दी पेपर चोरी की घटना पर विस्तृत जानकारी

आरोपियों ने पूछताछ में सीबीआई अधिकारियों को पेपर चोरी की घटना को अंजाम देने की विस्तृत जानकारी दी. सीबीआई ने सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई उसकी गतिविधियों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद पंकज ने पूछताछ के दौरान प्रश्नपत्र निकालने की बात स्वीकार की थी. जांच के दौरान पंकज ने सीबीआई को यह बताया था कि उसने उस मोबाइल को तोड़ कर फेंक दिया जिससे प्रश्नपत्र का फोटो खींच कर सॉल्वर को भेजा था. सीबीआई उस मोबाइल फोन की तलाश में जुटी है. हालांकि अब तक उसे सफलता नहीं मिली है. पंकज मोबाइल के बारे में सही सही जानकारी नहीं दे रहा है.

Also Read: NEET UG Paper Leak News : सीबीआइ ने पटना से पंकज व हजारीबाग से राजू को पकड़ा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola