अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद झारखंड का महाराष्ट्र से होगा मुकाबला

Updated at : 08 May 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

अब तक खेले गये मैचों के बाद मेजबान झारखंड और हरियाणा के समान 14-14 अंक हैं

विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला हॉकी का समापन आज खेल संवाददाता, रांची रांची में खेली जा रही राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के पहले चरण का समापन गुरुवार को होगा. मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित लीग के अंतिम दिन चार मैच खेले जायेंगे. अब तक खेले गये मैचों के बाद मेजबान झारखंड और हरियाणा के समान 14-14 अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के कारण झारखंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है और उसका ग्रुप चैंपियन बनना तय है. गुरुवार को झारखंड का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा. इससे पूर्व दिन के पहले मैच में हरियाणा और मध्यप्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी. दूसरा मुकाबला मिजोरम और ओडिशा, जबकि तीसरा मुकाबला बंगाल और मणिपुर के बीच होगा. समापन के मौके पर कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे. इनमें भारत सरकार के खेल विभाग के संयुक्त सचिव कुणाल, मनोज कुमार (खेल सचिव, झारखंड), सुशांत गौरव (खेल निदेशक), एसपीएस तोमर (सलाहकार, खेल मंत्रालय), भोलानाथ सिंह (महासचिव, हॉकी इंडिया) के अलावा एशियाई हॉकी महासंघ के पदाधिकारी शामिल हैं. अंक तालिका टीममैचजीतेहारेअंक

झारखंड64214

हरियाणा65114

ओडिशा64212

मध्यप्रदेश64211

महाराष्ट्र63309

बंगाल62406

मिजोरम62406

मणिपुर60600

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola