राममय हुआ नामकुम, लगे जय श्रीराम के जयकारे

Published by : RAJESH VERMA Updated At : 27 Mar 2026 9:06 PM

विज्ञापन

हाथों में महावीरी झंडा और मुख में जय श्रीराम का नारा लगाते हुए रामभक्तों का काफिला नामकुम बाजार स्थित केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा

विज्ञापन

नामकुम.

हाथों में महावीरी झंडा और मुख में जय श्रीराम का नारा लगाते हुए रामभक्तों का काफिला नामकुम बाजार स्थित केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा. जिससे पूरा माहौल राममय हो गया. जय श्रीराम का नारा गूंजता रहा. अखाड़े में सिदरौल, बरगावां, तेतरी, कुटियातू, नामकुम स्टेशन, जोरार, लाल साहब कंपाउंड सहित दो दर्जन से अधिक महावीर मंडल के सदस्य अखाड़ों व आकर्षक झांकियों के साथ शामिल हुए. अखाड़ों में शामिल सदस्यों ने एक से बढ़कर एक अस्त्र-शस्त्र चालन व झांकी में शामिल राम-लखन जानकी, हनुमान जी व वानर सेना ने आकर्षित किया. कुटियातू पंचायत की मुखिया निशा उरांव के नेतृत्व में आयीं युवतियों के समूहों का अस्त्र-शस्त्र चालन ने सबका ध्यान खींचा. सिर पर पगड़ी व हाथों में तलवार लिये युवतियों ने करतब दिखाये. महावीर मंडल नामकुम स्टेशन के अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में आयीं झांकी में छऊ नृत्य, गोरिल्ला, मिक्की माउस, हनुमान जी, पंजाबी भांगड़ा और विशाल महावीरी झंडा और घोड़ों का दल शामिल हुआ. बनो और बनाओ मंच, हिंद सीमेंट, वर्मा हार्डवेयर सहित कई संस्था ने सेवा शिविर लगाकर चना, गुड़, बुंदिया, शरबत, पानी का वितरण किया. मुख्य अतिथि खिजरी विधायक, विशिष्ट अतिथि बीबी प्रधान, बीडीओ विजय कुमार, सीओ कमल किशोर सिंह, भाजपा नेत्री आरती कुजूर, निसा के निदेशक डॉ अभिजीत कर, संजय श्रीवास्तव, आइपीएस राकेश रोशन, मुखिया अनिता तिर्की, वार्ड सदस्य कविता सांगा उपस्थित थे. सफल आयोजन में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अनिल वर्मा, बिजेंद्र राय, बिरसा पाहन, संजीव सिंह, रिंकू राय, बिकू सिंह, विकास सिंह, अनिल सिंह, प्रभुदयाल बडा़ईक, शारदा सिंह, पृथ्वीराज सिंह चौहान, अरुणा प्रभा, रामानंद पांडेय, सोनी देवी, डॉ अंजेश कुमार, पवन सिंह, सोनू, राहुल, विष्णु आदि ने योगदान दिया.

विज्ञापन
RAJESH VERMA

लेखक के बारे में

By RAJESH VERMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola