बकरीद पर ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

Updated at : 18 Jun 2024 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
बकरीद पर ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

कुर्बानी, बलिदान और त्याग के प्रतीक बकरीद का त्योहार सोमवार को मनाया गया. ईदगाह और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गयी.

विज्ञापन

रांची. कुर्बानी, बलिदान और त्याग के प्रतीक बकरीद का त्योहार सोमवार को मनाया गया. ईदगाह और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गयी. नमाज सुबह 5:20 बजे से ही शुरू हो गयी थी. हरमू रोड स्थित रांची ईदगाह में बकरीद पर संदेश देते हुए मौलाना डॉ असगर मिसबाही ने कहा कि यदि कुर्बानी देनी है, तो दहेज की कुर्बानी कीजिए़ ना हम दहेज लेंगे और ना देंगे. क्योंकि इससे समाज के सामने एक अलग समस्या खड़ी हो गयी है. कई लड़कियों का विवाह नहीं हो पा रहा, जो समाज के लिए सही संदेश नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सबसे बड़ी इबादत है इंसान के लिए काम आना. इससे बड़ी इबादत और कुछ भी नहीं हो सकती. अल्लाह को कुर्बानी पसंद है. यह कुर्बानी तीन दिन की होती है, ना कि चार दिन की. कुछ लोग चार दिन की कुर्बानी करने लगे हैं, जो गलत है. मौलाना डॉ असगर मिसबाही ने सुबह 9:05 बजे बकरीद की नमाज अदा करायी. इसके बाद खुतबा हुआ. सबकी सलामती के लिए दुआ की गयी. फिर लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी.

सुबह से ही पुलिस बलों की तैनाती

मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सुबह से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी, ताकि नमाजियों को कोई परेशानी न हो. खास बात है कि ईदगाह के अंदर ही नमाजियों की भीड़ रहने के कारण ट्रैफिक पुलिस को ज्यादा परेशानी नहीं हुई. जगह-जगह पर दंडाधिकारी की भी तैनाती की गयी थी. थाना प्रभारी भी अपने इलाकों में गश्त करते दिखे.

कर्बला चौक के पास लगाये गये झूले

बकरीद के अवसर पर कर्बला चौक के पास बच्चों के लिए झूले लगाये गये, जिसका सभी ने खूब आनंद लिया. साथ ही खाने-पीने के स्टॉल पर भी भीड़ लगी रही. लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा. इससे पहले खस्सी की दुकानों पर भीड़ लगी रही. इधर, दिनभर घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहा. सभी ने एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी. घरों में बने व्यंजनों का स्वाद चखा. मेहमानों को स्वादिष्ट व्यंजन पुलाव, बिरयानी, खस्सी, दहीबाड़ा और मिठाई आदि

परोसे गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola