ePaper

एनके एरिया का कोयला टेस्टिंग लैब को एनएबीएल की मान्यता

Updated at : 04 Sep 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

नई दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को एनके एरिया के क्वालिटी मैनेजर शाहिद अख्तर खान को आमंत्रित कर दिया गया प्रमाण पत्र

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डकरा : एनके एरिया के क्वालिटी विभाग का कोयला टेस्टिंग लैब को नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फाॅर टेस्टिंग एंड कैलिबरेशन लेबोरेटरीज ने मान्यता दे दी है. नई दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को एनके एरिया के क्वालिटी मैनेजर शाहिद अख्तर खान को आमंत्रित कर प्रमाण पत्र देकर लैब को अंतरराष्ट्रीय स्तर का लैब होने की मुहर लगा दी है. जानकारी के अनुसार एनएबीएल राष्ट्रीय परीक्षण और अंश शोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित एक स्वायत्त निकाय है. जो किसी लैब को अंतरराष्ट्रीय स्तर के होने का मुहर लगाती है. मान्यता मिलते ही इस लैब से किसी खदान से निकले कोयले की क्वालिटी या ग्रेड तय करेगी, वह देशभर में सर्वमान्य होगा. वर्तमान परिस्थिति में लैब द्वारा तय ग्रेड पर हमेशा विवाद रहता है और ग्रेड स्लीपेज के कारण बेचे गये कोयला की कीमत तय ग्रेड के अनुसार नहीं मिलने पर भारी आर्थिक नुकसान होता था. लैब के अपग्रेडेशन पर लाखों खर्च किये गये हैं. लेकिन उसे चलानेवाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की कोई चर्चा तक नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola