पत्थर से कूचकर एक व्यक्ति की हत्या

Birsa Munda
अड़की थाना क्षेत्र के बाड़ीनिजकेल के लुपंगडीह टोला से कुछ दूरी पर एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया.
खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के बाड़ीनिजकेल के लुपंगडीह टोला से कुछ दूरी पर एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान गांव के ही विजय मुंडा (55) के रूप में की गयी है. उसकी हत्या पत्थर से कूच कर की गयी है. जानकारी के अनुसार विजय मुंडा बुधवार को सायको थाना क्षेत्र के जिलिंगकेला के हितडीह गांव हॉकी मैच देखने गये थे. वह रात को अपने घर वापस नहीं लौटे. ग्रामीणों ने उनके शव को गुरुवार को देखा. आशंका व्यक्त की जा रही है कि मैच देखकर लौटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर उनकी हत्या कर दी. सूचना मिलने पर सायको थाना पुलिस और एसएसबी उलिहातू की टीम पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. खबर लिखे जाने तक हत्या के कारण और अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










